कृष्णा गुरुजी की पहल: अंकुरा हॉस्पिटल के दो चिकित्सकों को ‘विघ्नहर्ता अवॉर्ड 2026’
बांझन को गर्भ देत’ श्रेणी में फर्टिलिटी केयर एवं IVF सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए होगा सम्मान

प्रणय मिश्रा
इंदौर। जनकल्याण मेल।
गणेश उत्सव के पावन अवसर पर मानव सेवा को समर्पित एक सराहनीय पहल के अंतर्गत अंकुरा हॉस्पिटल, इंदौर के दो चिकित्सकों को ‘विघ्नहर्ता अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ‘बांझन को गर्भ देत’ श्रेणी में फर्टिलिटी केयर एवं IVF सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों को प्रदान किया जाएगा।

कृष्णा कांत मिश्रा ‘कृष्णा गुरुजी’ की पहल पर आयोजित इस सम्मान का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में उन सेवाभावी चिकित्सकों के योगदान को सामने लाना है, जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपतियों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से आशा और सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
कृष्णा गुरुजी का कहना है कि गणेश आरती और गणेश उत्सव का संदेश केवल पूजा-अर्चना और भक्ति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के रूप में भी दिखाई देना चाहिए। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए ऐसे चिकित्सकों, व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जो अपने कार्यों से लोगों के जीवन की कठिनाइयों और बाधाओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए फर्टिलिटी उपचार और IVF सेवाएं कई बार आशा की एक महत्वपूर्ण किरण बनती हैं। ऐसे क्षेत्र में समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने वाले चिकित्सकों को ‘विघ्नहर्ता’ अर्थात जीवन की बाधाओं को दूर करने वाले सेवाभावी व्यक्तित्व के रूप में सम्मानित करना इस पहल का उद्देश्य है।
कृष्णा गुरुजी ने कहा कि समाज में चिकित्सा सेवा के साथ मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। ‘विघ्नहर्ता अवॉर्ड’ इसी भावना का प्रतीक है, जिसके माध्यम से समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों के योगदान को सम्मान और पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है।
सौजन्य:-कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसायटी, इंदौर-संपर्क: 98260 70286





