कृष्णा गुरुजी की पहल: अंकुरा हॉस्पिटल के दो चिकित्सकों को दिया विघ्नहर्ता अवॉर्ड 2026’
‘बांझन को गर्भ देत’ श्रेणी में फर्टिलिटी केयर एवं IVF सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया जाएगा सम्मानित

इंदौर
गणेश उत्सव के अवसर पर कृष्णा गुरुजी की मानवीय सेवा को समर्पित पहल के अंतर्गत अंकुरा हॉस्पिटल, इंदौर के दो चिकित्सकों को ‘विघ्नहर्ता अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया.
यह सम्मान ‘बांझन को गर्भ देत’ श्रेणी में उन चिकित्सकों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने फर्टिलिटी केयर एवं IVF सेवाओं के माध्यम से संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपतियों की सहायता करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कृष्णा कांत मिश्रा (कृष्णा गुरुजी) का मानना है कि गणेश आरती का संदेश केवल भक्ति और आराधना तक सीमित न रहकर मानव सेवा के रूप में भी प्रकट होना चाहिए। इसी भावना के साथ ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है, जो अपने कार्यों के माध्यम से दूसरों के जीवन की कठिनाइयों और बाधाओं को दूर करने का प्रयास करते हैं।
ऐसे सेवाभावी लोगों को ‘विघ्नहर्ता’ अर्थात बाधाओं को दूर करने वाला मानते हुए यह सम्मान प्रदान किया जाता है।





