कालापीपल में स्वदेशी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

कालापीपल। जनकल्याण मेल।स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वर्णिम भारत फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 18 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाले स्वदेशी मेले की तैयारियों को लेकर विधायक कार्यालय, कालापीपल में मेला आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्री घनश्याम सिंह चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मेले के आयोजन, विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख श्री हरिओम वर्मा ने मेले की रूपरेखा, प्रस्तावित गतिविधियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। विधायक श्री चंद्रवंशी ने मेले को सफल, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने आयोजन की तैयारियों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में विधायक एवं मेला समिति के संरक्षक श्री घनश्याम सिंह चंद्रवंशी, नगर परिषद पानखेड़ी के अध्यक्ष एवं मेला समिति संरक्षक श्री जयप्रकाश अग्रवाल, स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख श्री धर्मेंद्र चौधरी, मेला पालक श्री भानु सिंह राजपूत, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सुरेश सोनानिया एवं श्री रामकृष्ण राजपूत, मेला संयोजक श्री भगवत सिंह राजपूत तथा सहसंयोजक श्री बाबूलाल सोनी उपस्थित रहे।

इसके अलावा विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि श्री कृपाल सिंह मेवाड़ा, श्री मुकेश गर्ग, श्री मानसिंह मेवाड़ा, श्री केदार सिंह अस्ताया, श्री यशवंत सांखला, श्री अनिल सोनी, श्रीमती अनिता राजपूत, श्री चंदर सिंह परमार एवं श्री दुर्गा प्रसाद मेवाड़ा ने भी बैठक में सहभागिता की।

स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने, स्थानीय उद्यमों को मंच उपलब्ध कराने तथा आत्मनिर्भर भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा मेले को सफल बनाने के लिए तैयारियों को गति दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button