विदिशा में लाडली बहना योजना का भव्य आयोजन
आर्थिक के साथ शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त पहल

सुरेन्द्र मिश्रा चन्देरी वाले ~ मोबा. 9425381277
विदिशा [जनकल्याण मेल]
लाडली बहना योजना अंतर्गत विदिशा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग, विदिशा द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि लाडली बहना योजना के माध्यम से बहनें न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी आत्मनिर्भर और मजबूत बन रही हैं। योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री मुकेश टंडन, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनिता लोढ़ा कसवां, परियोजना अधिकारी श्री संजय सिंह, श्रीमती कृतिका व्यास, श्री संतोष रघुवंशी, श्री अरविन्द मिश्रा, श्री राजेश लाड़, श्री ओमकुमार पटेल, श्रीमती अभिलाषा तिवारी सहित अन्य गणमान्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में एग्री बिजनेस लिमिटेड के सहयोग से लाडली बहनों को तिल, बेसन एवं गुड़ के लड्डू वितरित किए गए, जिससे आयोजन में उत्साह और आत्मीयता का वातावरण बना।
यह आयोजन महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ।





