प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों पर चिकित्सकों की कार्यशाला एवं शिविर आज

भोपाल [जनकल्याण मेल]
विश्व गुरु भारत फाऊंडेशन निरोग भारत अभियान के तहत सभी चिकित्सा पद्धतियों के होलिस्टिक चिकित्सकों की आम जन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कार्यशाला एवं शिविर आयोजित होगा। भोपाल के हिंदी भवन महादेवी वर्मा हॉल श्यामला हिल्स पर दिनांक 13 दिसंबर 2025 शनिवार अपरांह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यशाला एवं शिविर का आयोजन हो रहा है। विश्व गुरु भारत फाउंडेशन के संयोजक एवं आयोजक श्री गोविंददास भूतड़ा ने बताया कि भोपाल के अपर कलेक्टर श्री पी.सी. शाक्य के मुख्य आतिथ्य में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेंद्र जैन, डॉ. के.एल. रंगवानी, डॉ. हेमंत सुतलीकर एवं आचार्य संतोष गुरु मुंबई का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शिविर में नेचरोपैथ, प्राकृतिक चिकित्सा सहित विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसमें विशेष आकर्षण डॉ. पीयूष सक्सेना रिलायंस के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट के अनुभूत प्रयोग लीवर क्लींजिंग द्वारा हार्ट,किडनी,ओबेसिटी में त्वरित स्वास्थ्य लाभ के स्वास्थ्य मित्र योजना का लाभ भी मिल सकेगा। समिति से जुड़े श्री राघवेंद्र सिंह सेंगर एवं राकेश तिवारी आदि ने लोगों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।



