सतपुडा ताप विद्युत गृह मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

महिला घर तक सीमित नहीं तकनीकी, चिकित्सा ,खेलकूद देश की रक्षा जैसे क्षेत्र में आगे ,मुख्य अभियंता व्ही. के. कैथवार

गजेन्द्र सोनी ..

सारणी [जनकल्याण मेल] अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन मुख्य अभियंता कार्यालय के सभागृह में हुआ। इस मौके पर मुख्य अभियंता वीके कैथवार ने महिला शक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि महिलाएं घर तक सीमित ना होते हुए आज तकनीकी, चिकित्सा, खेलकूद, देश की रक्षा करने में अहम भूमिका निभा रही है। वही देश में महिलाएं आत्मनिर्भर होकर देश की इकोनॉमी को भी सहयोग प्रदान कर रही है इसलिए महिला का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिला शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा और देश की विकास में अपना योगदान मिलेगा। इस अवसर पर सतपुडा ताप विद्युत गृह सारनी में कार्यरत महिला इंजीनियर ज्योति गायकवाड़,भव्यता वाड़िवा,अरूणा डेहरिया, पुष्पलता, दीपिका ठाकरे, चन्दना पवार ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के शक्ति,दया, करुणा का सागर बताते हुए विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

वही प्लांट के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एसएन सिंग, उप-महाप्रबंधक नरेश पनवार, कपिल बंसोड़, सहायक अभियंता ने अंतर्राष्टीय महिला दिवस पर शामिल हुए सभी लोगों के प्रति हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button