जिला आबकारी के बड़े साहब परिवार के साथ गये छुट्टियों पर …बेलगाम ठेकेदार की मनमानी जस की तस…
रोज कट रही ग्राहकों की जेब... शासन के सारे नियमो को ठेकेदार का ठेंगा ....

गरोठ (जनकल्याण मेल) ये कोई नई बात नहीं है की जितना बड़ा शराब ठेकेदार उतना ही बड़ा उसका पेट जो रोज शासन के नियमो को खूंटी पे टांग कर ग्राहकों से तीन गुना वसूली करके ही भरता है गरोठ शराब ठेकेदार भद्रकाली एंड कंपनी द्वारा बेरोकटोक अपनी मनमर्जी के माफिक रोजाना शराब के शौकीन ग्राहकों से मनमानी वसूली की जा रही है दरअसल ये वसूली ऐसे ही नहीं हो रही इस खुली लूट मे पूरी पूरी मोन स्वीकृति आबकारी मे पदस्थ कारिंदो की भी है जो ठेकेदार को लूट की छूट मे सहयोग दे रहे है शासन के निर्धारित मूल्य से गरोठ शासकीय शराब दुकानों पर तीन गुना तक ग्राहकों को शराब बेचीं जा रही है। इसकी पूरी जानकारी आबकारी को होने के बाद भी यहाँ के उप निरीक्षक संजय राठौर मौन धारण किये है।
चस्पा नहीं है दुकानों पर रेट लिस्ट… शासन के नियमानुसार शराब ठेकेदार को शराब के मूल्य की सूची दुकान के बाहर चस्पा करना होती है लेकिन यहाँ ऐसा कुछ भी नहीं केवल आदेशों का उलंघन मात्र है।
पर्ची से जारी है ग्रामीण क्षेत्रों मे शराब बिक्री … ठेकेदार के पर्ची सिस्टम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों किराना दुकान और छोटी छोटी घूमटियों पर आसानी से शराब बिक रही है। सबकुछ मालूम होते हुवे भी आबकारी विभाग कभी कोई कार्यवाही नहीं करता जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों मे18वर्ष से कम उम्र के युवा भी सस्ती शराब की लत के शिकार हो रहे है
जिम्मेदारो की बात – मैं पांच दिनों के अवकाश पर परिवार के साथ छुट्टियों पर राजस्थान आया हु मेने गरोठ उप निरीक्षक संजय राठौर को तीन दिवस मे कार्यवाही कर प्रतिवेदन देने को कहा है निरीक्षक ने क्या कारवाही की है मैं आकर दिखवाता हुं – जी एस चौहान – जिला आबकारी अधिकारी मंदसौर



