विशेष योग्यजनों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन …

राजसमंद,राजस्थान [जनकल्याण मेल] श्री रघुनंदन काबरा, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, और श्री सतीश अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशानुसार दिनांक 16-10-2024 को जागृति उच्च माध्यमिक विशेष विद्यालय, राजसमंद (आवासीय विद्यालय) में अध्ययनरत विशेष योग्य बच्चों को विधिक अधिकारों और विशेष योग्यजनों से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
श्री हेमंत पालीवाल, वरिष्ठ सहायक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद ने बताया कि दुनिया में सिर्फ एक ही विकलांगता है, और वह है नकारात्मक सोच। विशेष योग्यजनों ने इस बात को सही साबित कर न केवल अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हुए अपनी शारीरिक क्षमता को कमज़ोरी नहीं बनने दिया है। विकलांगता के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना आवश्यक है। साथ ही श्री पालीवाल ने बच्चों को ‘विकलांग व्यक्ति अधिनियम, 1995’ की प्रावधानों और विशेष योग्यजनों से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न कार्यों जैसे मध्यस्थता कानून, लोक अदालत और मुफ्त कानूनी सेवा आदि की जानकारी दी।
जागरूकता शिविर के दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल,श्रीमती विनिता परिचानी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से उनका मार्गदर्शन किया।

**सचिव**
**जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button