भारतीय पत्रकार संघ भोपाल के दीपक दिलेर जिलाध्यक्ष मनोनीत
भोपाल [जनकल्याण मेल]
वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार दिलेर को भारतीय पत्रकार संघ (एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्टAIJ) का मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री दिलेर का मनोनयन प्रदेश सचिव श्री राकेश सिंह चौहान की अनुशंसा पर संघ प्रदेशाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र जी अग्निहोत्री ने द्वारा किया गया है। अपने मनोनयन पर श्री दिलेर ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम जी सेन, राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोहर मंडलोई जी सहित सभी संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के अलावा समस्त वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर श्री दिलेर के मित्रों व सहयोगियों ने भोपाल जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर ढेरों शुभकामनाएं व उज्जवल भविष्य की कामना की है।



