परम डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी द्वारा स्कूली छात्रों को वितरण किया बैग …

उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देना है ...

गजेन्‍द्र सोनी की रिपोर्टिंग

सारणी [जनकल्याण मेल] मंगलवार को परम डिस्ट्रीब्यूटर रेत कंपनी ने घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के चार शासकीय स्कूलों के लगभग चार सैकड़ा बच्चों को उपहार स्वरूप निशुल्क स्कूल बैग वितरित करने का सेवा कार्य किया है। जिसमें शक्तिगढ, डेहरी आमढाना, डाबरढाना के शासकीय स्कूलों में बच्चों को बैग बांटे गए। परम डिस्ट्रीब्यूटर कपनी पूर्व वर्षों से लगातार पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों के शासकीय स्कूलों में पहुंचकर सेवा कार्य करने का कार्य करती है। परम डिस्ट्रीब्यूटर रेत कंपनी के जनरल मैनेजर सतीष सिंह जादौन, चन्द्रप्रकाश मिश्रा ने बताया कि स्कूली बच्चों के बीच सेवा का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देना है। कंपनी के बैग वितरित के बाद स्कूली बच्चों के बीच बेहद उत्साह भरा माहौल देखा गया। बच्चे उपहार पाकर खुशियों से खिलखिला उठे थे। इस अवसर पर परम डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के जनरल मैनेजर सतीष सिंह जादौन, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, प्रदीप साहू, मन्नू सिकरवार, पुनित चौहान, संजू सिंह उपस्थित थे। इस मौके पर परम डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी की यहां सराहनीय पहल की ग्राम सरपंच, स्कूल स्टाप के शिक्षकों खूब सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button