सुरक्षित घूमिये चन्देरी में सेफ़ टूरिज्म को साकार किया इस पर्यटन नगर ने …

चंदेरी [जनकल्याण मेल] मध्यप्रदेश टूरिज्म के सहयोग से बकरी छाप के संस्थापक रूपेश कुमार राय और दीपक दुबे के प्रयासों से ग्रामीण पर्यटन फलने फूलने लगा है ।

चंदेरी के पर्यटन ग्राम विक्रमपुर में बने होम स्टे दिन ब दिन पर्यटकों की पसंद बनते जा रहे हैं । अभी पिछली साल में शुरू हुए पर्यटन ग्राम होम स्टे की विरासत प्रॉपर्टी में मध्यप्रदेश के भोपाल की आठ वरिष्ठ लेखिकाओं का एक समूह आकर ठहरा है । विक्रमपुर के लिए ये बहुत फ़ख़्र की बात है कि, मध्यप्रदेश नारा “सुरक्षित घूमिये प्रदेश में “ साकार है । चंदेरी के गाइड मुज़फ़्फ़र अंसारी कल्ले भाई ने गुरुप की वरिष्ठ लेखिका अनिता सक्सेना जो कि सकलपर्णा समूह की अध्यक्ष भी हैं , से जब बात की , तो अनिता जी ने बताया कि , ये बिल्कुल सही है कि हमारा मध्यप्रदेश महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रदेश में शामिल है , हम लोग चंदेरी से लगभग 12, km दूर जंगल में विक्रमपुर के होम स्टे में चार दिन के लिए आए हैं और हमारा आज तीसरा दिन है । ना तो हमको गाँव में कोई असुरक्षा महसूस हुई और ना शहर में । अनिता जी के साथ आईं महिलाओं मेंमधु सक्सेना , बैंगलोर से मधुलिका सक्सेना, मधुलिका श्रीवास्तव, शेफालिका श्रीवास्तव, तिलोत्तमा बाघ, दिल्ली से कमल चंद्रा शिवानी शर्मा, जयपुर से शामिल हुई हैं । जयपुर , दिल्ली, बैंगलोर तथा भोपाल से आईं लेखिकाओं ने चंदेरी की ऐतिहासिक विरासतों , कौशक महल , संग्रहालय, बादल महल दरवाज़ा , कटी घाटी, लक्ष्मण मंदिर, परमेश्वरी तालाब , शहजादी का रौज़ा , भारत सिंह, देवी सिंह, अनिरुद्ध सिंह की छतरियां देखी, कीर्ति दुर्ग पर लाइट एंड साउंड शो भी देखा ।

आपके ग्रुप ने ईसागढ पहुँचकर श्री आनंदपुर धाम में मंदिर जी के दर्शन किए और ईसागढ के क़िले के अवशेष और बावड़ी को भी देखा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button