बोलिया रोड तालाब का सौंदर्यीकरण …… ठेकेदार की मनमानी से लगाई जा रही राखोड़ा सीमेंट — बिना नींव की ये दीवार कितने दिन टिकेगी

संदीप गुप्ता गरोठ ( जनकल्याण मेल) जिसे नगर परिषद विकास का नाम देकर प्रचारित कर रही है, असल में वह प्रचार नहीं घटिया निर्माण है बोलिया रोड तालाब सौन्दरीयकरण को लेकर जो निर्माण चल रहा है उसकी गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं पत्थरों की जो दीवाल बनाई जा रही है उसकी न नींव खोदी गई ना हीं गहराई तय की गई जो इस निर्माणाधीन दीवाल की मजबूती पर कई सवाल खड़े कर रही है जिस सीमेंट का इस्तेमाल इस दीवार को बनाने में किया जा रहा है दरअसल वह सीमेंट गवर्नमेंट अप्रूव्ड है ही नहीं ऐसे में अब सवाल यह खड़ा होता है कि ठेकेदार की इस मनमानी पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया का ध्यान क्यों नहीं क्या अध्यक्ष केवल सोशल मीडिया पर ही सक्रिय है जबकि होना ये चाहिये की अध्यक्ष महोदय को फोटो खिचवाने के बजाय खुद मोके पर जाकर निर्माण का मुआयना करने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ दिन पहले हीस्वच्छता में टॉप 5 पर आने वाली गरोठ नगर परिषद की साख को वैसे हीं “बट्टा ” लग चूका है स्वच्छता में गरोठ की रैंक 5 अंक से घटकर 323वे पायदान पर जा पहुंची है जो बड़ी हीं शर्म की बात है अब ऐसे में चल रहे इस घटिया निर्माण पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो पता नहीं आने वाले दिनों मे गरोठ नगर की रेंक ना जाने किस पायदान पर पहुंच जाए ।
जिम्मेदारों की बात – आपके द्वारा मामला मेरा संज्ञान में आया है अगर ऐसा कुछ हो रहा है तो मैं दिखवाता हूं –
गिरीश शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरोठ



