गुना शहर में आज सोमवार को जल आपूर्ति रहेगी बाधित ….

गुना [जनकल्याण मेल] शहर के प्रमुख जल प्रदाय क्षेत्र सिंध फिल्टर प्लांट पर एचटी विद्युत लाइन में खराबी आ जाने से आज प्रात: से ही फिल्टर प्लांट पर जल का संग्रहण नहीं हो पा रहा है, इसके चलते 20 जनवरी को शहर के कुछ क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके लिए नपा अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने खेद व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार काक प्रात: नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव, जल प्रकोष्ठ प्रभारी संचित डिमरी ने सिंध फिल्टर प्लांट पर जाकर मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत लाइन दुरुस्त कर रहे कर्मचारियों से चर्चा की तथा शीघ्र एच टी लाइन को दुरुस्त करने को कहा। जल प्रकोष्ठ प्रभारी संचित डिमरी ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत लाइन की मरम्मत की जा रही है, जिसकी निगरानी अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता तथा सीएमओ तेज सिंह यादव ने स्वयं उपस्थित रहकर की। समाचार लिखे जाने तक एच टी विद्युत लाइन की मरम्मत की जा चुकी है। कुछ क्षेत्रों में जहाँ सिंध फिल्टर प्लांट से जल आपूर्ति की जाती है,वहॉ आंशिक रूप से जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि लालाराम लोधा उपस्थित रहे।




