चोरी का अजब-गजब मामला, कोर्ट के आदेश के बाद भी काट ले गये फसल तो चोरी के मामले में हवालात पहुंचा आरोपी…

भारी पड़ा खरीदी गई जमीन का नामांतरण नहीं कराना, कैंट पुलिस ने चोरी गई मक्के की दो ट्रॉली फसल को किया जप्त ...

गुना [जनकल्याण मेल] शहर की कैंट थाना पुलिस द्वारा सरकारी आदेश की अवहेलना कर खेत से मक्के की फसल काटकर फसल चोरी का अजब गजब मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो ट्रॉली मक्के की फसल बरामद की है। दरअसल फरियादी सीताराम पुत्र झब्बू सिंह धाकड़ निवासी करोंद द्वारा वर्षों पूर्व गांव के ही भोला पुत्र पहलवान कुशवाह, अर्जुन पुत्र नारायण कुशवाह के परिवार के बुजुर्ग से जमीन खरीदी थी। जिसमें रजिस्ट्री आदि हो चुकी थी। लेकिन लेटलतीफी और लापरवाही में सीताराम धाकड़ ने जमीन का नामांतरण नहीं कराया। इसी आधार पर आरोपीगण न सिर्फ नामांतरण कराने से पलट गए, बल्कि उक्त जमीन पर अपना मालिकाना हक बताने लगे और कई बार फरियादी द्वारा बोई फसल को पकने के बाद काटकर ले जाते। पूरा मामला न्यायिक मजिस्टे्रट की न्यायालय में गया। यहां लंबी चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने उक्त जमीन का मालिकाना हक सीताराम का बताते हुए प्रतिवादी पक्ष को जमीन और उसमें बोई फसल में किसी भी तरह का हस्ताक्षेप नहीं करने के आदेश दिए थे। लेकिन कोर्ट के आदेश को हल्के में लेते हुए आरोपीगणों ने गत दिवस दो ट्रॉली मक्के की फसल काट ले गए। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट आदेश की अवमानना होने के साथ ही चोरी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर को फरियादी सीताराम पुत्र झब्बू सिंह धाकड़ निवासी ग्राम करोद द्वारा केंट थाने में रिपोर्ट करते हुए बताया था कि ग्राम करोद में उसके आधिपत्य के खेत में उसके द्वारा बोई गई मक्के की फसल को 5 अक्टूबर को ग्राम करोद निवासी भोला पुत्र पहलवान कुशवाह, अर्जुन पुत्र नारायण कुशवाह एवं उनके परिजनों द्वारा काटकर चोरी कर ले गए हैं । जिस पर से आरोपी भोला कुशवाह एवं अर्जुन कुशवाह के विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 947/24 धारा 223, 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । शासकीय आदेश की अवहेलना कर खेत से फसल चोरी के उपरोक्त प्रकरण में केंट थाना पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही करते हुए आरोपियों की सघन तलाश की गई गई। पुलिस ने गत दिवस को आरोपी भोला पुत्र पहलवान कुशवाह निवासी ग्राम करोद को गिरफ्तार कर जिसकी निशादेही से फरियादी सीतराम धाकड़ के खेत से चोरी हुई मक्के की फसल के करीबन दो ट्रॉली भुट्टे बरामद की। उक्त कार्रवाई में टीआई अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा एवं प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र भार्गव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button