मन की बात के श्रवण के साथ संगठन विस्तार का संकल्प

सूक्ष्म रूप हनुमान मंदिर में हुआ कार्यक्रम, बूथ कार्यकारिणी ने घर-घर संपर्क अभियान चलाने का लिया निर्णय …
सुरेन्द्र मिश्रा. चंदेरी वाले 9425381277

भोपाल/जनकल्याण मेल / रविवार, 28 जून 2026 को प्रातः 11 बजे बीडीए कॉलोनी, घरौंदा, सलैया स्थित सूक्ष्म रूप हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण बड़े उत्साह एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के उपरांत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल, कोलार के अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार की अध्यक्षता में बूथ क्रमांक 298 (सलैया) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बूथ कार्यकारिणी क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता से सीधा संपर्क स्थापित कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराएगी तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार ने भगवान बजरंगबली का तिलक कर पुष्पमाला अर्पित की। तत्पश्चात मंदिर के पुजारी राजू शर्मा ने उनका तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद भगत जाट एवं संजय दुबे सहित कार्यकर्ताओं ने भी श्री पाटीदार का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष संजय दुबे, शक्ति केंद्र प्रभारी भगत जाट, बूथ महामंत्री राहुल माचिवार, मन की बात कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मधुसूदन गौर, ध्रुव शर्मा, नरेश चौधरी, राममूर्ति शर्मा, राकेश शर्मा, अर्जुन सारदेव, महेश सोनी, सत्यनारायण राजपूत, सुरेश मसानी, गौतम बंसल, गणेश पटेल, बंटी कलावत, रमेश भार्गव, जितेन्द्र मालवीय, प्रदीप पाल, राकेश हिर्वे, ओमकार जी, बंटी शाक्य, रवि परिहार, संतोष शुक्ला, हरनाथ कोठर, सुशील वर्मा, राहुल मेहरा, नितिन भार्गव, विशाल आर्य, राजेश पाटीदार, आत्माराम सेन सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” एवं “जय श्री राम” के जयघोष के साथ हुआ।





