लडक़ी की आवाज बनकर सोशल मीडिया पर फंसाता था शिकार, आरोन पुलिस ने इंदौर से पकड़ा ठग

गुना [जनकल्याण मेल] सोशल मीडिया पर लडक़ी बनकर दोस्ती करने और फिर वीडियो कॉल पर अश्लीलता के जरिए ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने वाले एक ठग को आरोन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इंदौर से फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए दो लोगों को फंसा चुका था। मामले का खुलासा गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देश पर हुआ। 12 जुलाई को आरोन के एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि रीना सोनी नाम से फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई और नंबर एक्सचेंज कर बातचीत व्हाट्सएप पर शिफ्ट हो गई। कॉल पर लडक़ी की आवाज सुनकर युवक को विश्वास हो गया कि वह लडक़ी से बात कर रहा है। इसी भरोसे में एक दिन उसे वीडियो कॉल कर अश्लीलता के लिए उकसाया गया और उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली गई। बाद में इसी वीडियो के जरिए बदनाम करने की धमकी देकर पैसों की मांग की गई।

पीडि़त ने पैसे नहीं दिए तो आरोपी ने वीडियो उसके दोस्तों को भेज दी। यही स्क्रिप्ट आरोपी ने उसके एक रिश्तेदार पर भी आज़माई और 50 हजार रुपये की मांग की। डर से पीडि़त ने 10 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। मामला सामने आने पर आरोन थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67, 67्र और भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी की पहचान दीपक उर्फ देवानंद प्रजापति (24), निवासी पठार मोहल्ला, आरोन हाल पालदा नाका, इंदौर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 5000 रुपये नकद और अपराध में उपयोग किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदौरिया, सउनि जितेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, राममोहन दुबे, जितेन्द्र पाल, रविन्द्र रघुवंशी, आरक्षक राम दांगी, गौरव देवलिया, सायबर सेल के आरक्षक कुलदीप यादव और अभय रघुवंशी की अहम भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button