रोटरी रॉयल व ऋषभ मोटर्स ने आयोजित किया रक्तदान शिविर …

गुड़गांव से आये आईआईटियन समग्र ने भी किया रक्तदान

गुना [जनकल्याण मेल] रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 ब्लड डोनेशन चेयरमैन रोटे सुधीर त्रिपाठी द्वारा ऋषभ मोटर्स लिमिटेड ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में गुना एवं ग्वालियर में संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया संस्था अध्यक्ष रोटे अंकुर दुसाज ने बताया की इस अवसर पर गुना स्थित ऋषभ मोटर्स पर शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 9 यूनिट एकत्र की गयी। रोटरी रॉयल नियमित अंतराल के बाद यह दूसरा शिविर आयोजित था माह जुलाई मे भी रोटरी रॉयल ने 31यूनिट एकत्र किये थे रक्तदान शिविर मे रोटे पंकज जैन के पुत्र आईआईटियन समग्र जो की वर्तमान मे गुड़गांव मे पदस्थ हैं प्रातः गुना पहुंचे जब उन्हें शिविर की जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने भी पहुंचकर रक्तदान किया
इस अवसर पर आयुष जैन पंकज जैन जीतेन्द्र वर्मा ईशान राठौर आदि उपस्थित रहे
सचिव सुयश देव ने सभी का आभार व्यक्त किया.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button