अवैध गांजा परिवहन करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

पुलिस अधीक्षक निश्चल एन.झारिया के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में अवैधानिक कार्यवाही में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार हो रही है कठोर कार्यवाही

बैतूल [जनकल्याण मेल] पुलिस अधीक्षक निश्चल एन.झारिया के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में अवैधानिक कार्यवाही में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। जिसके फल स्वरुप अवैध शराब के परिवहन और नशे के कारोबार में संलिप्तता के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस सतर्क थी और विभिन्न स्रोतों से अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय और परिवहन की जानकारी जुटा रही थी। वहीं कोतवाली पुलिस टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन क्रं. MP 48 CA 2179 से नागपुर-भोपाल हाईवे पर गांजा लाया जा रहा है। पुलिस ने सोनाघाटी पारधीढाना हाईवे पर नाकाबंदी की। नागपुर की ओर से आ रही उक्त वाहन को रोक कर उसमें सवार संदेही व्यक्तियों से पूछताछ की गई। और जिसमें अवैध गांजा पाया गया
इसी क्रम में कोतवाली पुलिस बैतूल ने तीन आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।    आरोपियों की पहचान – 1अजय पवार उर्फअज्जू डेको (पिता शंकर पवार), उम्र 33 वर्ष,निवासी संजय कालोनी,थाना गंज,बैतूल 2.परमेश्वर उर्फ गजनी धुर्वे (पिता रामराव धुर्वे), उम्र 29 वर्ष,निवासी संजय कालोनी,थाना गंज, बैतूल 3.दीपक मोरवंशी (पिता राजबीर उर्फ बबलू मोरवंशी), उम्र 26 वर्ष, निवासी भग्गूढाना, थाना गंज, बैतूल
इन लोगों से जब्त सामान: अवैध मादक पदार्थ गांजा – 3 किलो 212 ग्राम, अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रुपये। मारुति सुजुकी अल्टो वाहन क्रं. MP 48 CA 2179, अनुमानित कीमत 3,32,000 रुपये।
*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:*
इस कार्यवाही में थाना कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया,उनि नरेन्द्र उईके, उनि वहीद खान, प्र.आर. 164 शुभम चौबे,आर. 83 अनिल बेलवंशी,आर. 56 नितिन चौहान,और आर. 369 शिवकुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button