Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर.

सकरी थाना पुलिस ने ग्राम जॉकी में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए की फड़ और जुआरियों के पास से कुल 16,300 रुपये नकद तथा ताश की 52 पत्तियां जब्त की हैं.

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस के अनुसार, ग्राम जॉकी में जुआ खेले जाने की सूचना पर सकरी पुलिस ने दबिश दी. इस दौरान मौके पर जुआ खेल रहे 10 लोगों को पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल की जा रही ताश की 52 पत्तियां और 16,300 रुपये नकद जब्त किए. सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुकेश केंवट (30), सरोज कुमार डोम (30), नितिन पटेल (24), शशिकांत पटेल (42), जितेंद्र कौशिक (32), आनंद पटेल (42), आकाश रजक (23), श्रवण कुमार केंवट (39) और रामायण पटेल (30) शामिल हैं.

ये सभी बिलासपुर के मंगला एवं शांतिचौक क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं. वहीं, सरजू पटेल (51), निवासी पटेलपारा बरेला, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली को भी गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई में सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शिंदे सहित पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा. पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके से नकदी और ताश की पत्तियां जब्त की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button