सितारों से सजी शाम में प्रतिभाओं का सम्मान, संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का संदेश
आर्ना फाउंडेशन ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल–सीजन 7 का भव्य आयोजन
रायपुर। जनकल्याण मेल। आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल–सीजन 7 का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एवं निर्देशन रूना शर्मा ने किया। आयोजन में सौंदर्य और फैशन के साथ भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तीकरण, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता दी गई।

कार्यक्रम में त्रिलोकचंद बरडिया, सुनील बलानी, संजय बघेल एवं मनोज सहित नम्रता गुपलानी, विनीता मलिक, डॉ. पवित्र मोहन, सबी सुरी, सिमरन सचदेवा एवं अनुष्का सेन की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना की।
आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने पारंपरिक, रचनात्मक और ग्लैमरस प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। भारतीय परिधानों और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मंच पर प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने आयोजन को मनोरंजन के साथ-साथ सांस्कृतिक रंग भी प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वीएलसीसी स्कूल ऑफ ब्यूटी, आईटीएसए हॉस्पिटल, एटी बिल्डकॉम, सागर टीएमटी, सुमीत ज्वैलर्स, पिक्सप्लस, अंजनेय यूनिवर्सिटी, वीबी टावर/विश्वभारती ऑटोमोबाइल, कोमल ट्रेडर्स, पारिजात बाय सोनम एवं लक्ष्मी बुटीक सहित सहयोगी संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयोजक रूना शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों, प्रायोजकों, प्रतिभागियों, मीडिया एवं सोशल मीडिया सहयोगियों, होटल प्रबंधन तथा पूरी आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्यूटी आइकॉन इंडिया का उद्देश्य प्रतिभाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां सौंदर्य के साथ आत्मविश्वास, भारतीय संस्कृति और समाज के प्रति जिम्मेदारी को भी समान महत्व मिले।
आयोजन ने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देने के साथ भारतीय संस्कृति एवं महिला सशक्तीकरण के संदेश को भी प्रभावी ढंग से सामने रखा।





