बीडीए कॉलोनी घरौंदा में शान से लहराया तिरंगा …
कम्युनिटी हॉल की मांग जल्द पूरी करने का पार्षद यति ने दिया आश्वासन ...

सुरेन्द्र मिश्रा…
भोपाल। जनकल्याण मेल। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्यारेलाल खंडेलवाल आवासीय परिसर (घरौंदा), बीडीए कॉलोनी में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। झंडा चौक पर आयोजित भव्य समारोह में क्षेत्रीय पार्षद एवं भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने विधिवत तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित रहवासियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देशभक्ति के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

समारोह में बड़ी संख्या में रहवासी, महिलाएं, बच्चे, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों और नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में भारत माता के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण भी किया गया।
घरौंदा के विकास कार्यों की सराहना …
अपने संबोधन में पार्षद रविंद्र यति ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की सभी रहवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि घरौंदा के विकास के लिए सड़क, पानी, सीवेज और प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहां के रहवासी भी हर सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी, 15 अगस्त, नवरात्रि और गणेश उत्सव सहित विभिन्न आयोजनों में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। क्षेत्र की हरियाली और धार्मिक गतिविधियों की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने दुर्गा मंदिर की व्यवस्थापक सरस्वती चौकसे दीदी द्वारा मंदिर एवं क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उनकी प्रशंसा की।
कम्युनिटी हॉल की आखिरी मांग भी जल्द पूरी होगी …
पार्षद रविंद्र यति ने घरौंदा के रहवासियों की लंबे समय से चली आ रही कम्युनिटी हॉल की मांग को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, सीवेज और लाइट जैसी प्रमुख समस्याओं के समाधान के बाद अब कम्युनिटी हॉल की मांग को पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कम्युनिटी हॉल बनने से रहवासियों को विवाह, मुंडन सहित विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी परिवार में दुखद अवसर आने पर भी 13वीं जैसे कार्यक्रमों के लिए सामुदायिक भवन उपयोगी साबित होगा।
पार्षद यति ने घरौंदा के अध्यक्ष जाट साहब से कहा कि जिस दिन कम्युनिटी हॉल का भूमि पूजन होगा, उस दिन घरौंदा के सभी नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहें, ताकि क्षेत्र के लिए एक अच्छे और उपयोगी कम्युनिटी हॉल का निर्माण सुनिश्चित हो सके।
मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार भी रहे मौजूद …

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर रहवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास में नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इससे पूर्व समारोह के दौरान रहवासियों ने पार्षद रविंद्र यति के संबोधन का तालियों से स्वागत किया। पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह और सामुदायिक एकता का भाव दिखाई दिया।
बड़ी संख्या में रहवासी रहे उपस्थित …
इस अवसर पर भगत जाट, पार्थ पाटीदार भाजपा जिला मंत्री,भागवत राजपूत, मोहन भगतानी, जय प्रकाश शर्मा, रमेश भार्गव, संजय दुबे,लक्ष्मण पीपलोद, बंटी कलावत, रवि परिहार, मलखान सिंह लोधी, सुनील शर्मा, कमलेश चौकसे, दयाराम चाढार, राजकुमार मकोड़े, संदीप राजपूत, मनोज सोनी, दीपक कनाडे, सत्यनारायण राजपूत, गौतम बंसल, पप्पू सेन, कमलेश सिंह,भरत नामदेव के अलावा श्रीमती सरस्वती चौकसे,श्रीमती उदिता चतुर्वेदी, बेटी भव्या चतुर्वेदी, कु.सलोनी, कु आनंदी, कु प्रियांसी, अहना, सिया , सानवी के साथ अधर मालवीय सहित बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद रहे।

दुर्गा मंदिर की व्यवस्थापक सरस्वती चौकसे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी समारोह में शामिल हुए। बच्चों में तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।

समारोह के समापन पर उपस्थित सभी नागरिकों और बच्चों को बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। राष्ट्रध्वज की शान, देशभक्ति के जयघोष और सामूहिक सहभागिता के साथ घरौंदा का स्वतंत्रता दिवस समारोह यादगार बन गया।





