सलैया में खुला क्षेत्र का बड़ा सब्जी-फल बाजार

एक ही छत के नीचे मिलेगी हर वैरायटी, ताजा माल और उचित दाम का दावा

सुरेन्द्र मिश्रा 9425381277

भोपाल। जनकल्याण मेल। सलैया क्षेत्र के रहवासियों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र में पहली बार ऐसी बड़ी सब्जी एवं फल की दुकान शुरू हुई है, जहां एक ही छत के नीचे लगभग हर तरह की सब्जियां, फल और अन्य ताजा सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। केएन मार्केट, सलैया स्थित राजेश गुप्ता सब्जी भंडार पर बड़ी संख्या में सब्जियों और फलों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। दुकान का संचालन होटल एवं रेस्टोरेंट सप्लाई के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं की जरूरत को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

दुकान संचालक राजेश गुप्ता ने जनकल्याण मेल से बातचीत में बताया कि सलैया क्षेत्र में अधिकांश जरूरत का सामान उपलब्ध है, लेकिन ताजी सब्जियों और फलों की इतनी बड़ी रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने वाली दुकान की कमी महसूस होती थी। इसी जरूरत को देखते हुए उन्होंने यहां व्यवसाय शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सलैया सहित आसपास के रहवासियों को ताजा और गुणवत्तापूर्ण सब्जी-फल उचित दरों पर उपलब्ध कराए जाएं। होटल, रेस्टोरेंट के साथ-साथ क्षेत्र के हर घर तक सामान पहुंचाने की भी व्यवस्था विकसित की जा रही है।

सुबह 7 से रात 11 बजे तक खुली रहेगी दुकान …

राजेश गुप्ता ने बताया कि दुकान सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहेगी। यहां आने वाले ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार सब्जी और फल खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों से लगातार सुझाव भी लिए जा रहे हैं और उन्हीं सुझावों के आधार पर दुकान पर उपलब्ध सामग्री का विस्तार किया जा रहा है।

बिट्टन मार्केट जाने की जरूरत होगी कम …

सलैया क्षेत्र के रहवासियों को सब्जी और फल खरीदने के लिए अक्सर बिट्टन मार्केट तक जाना पड़ता है, जिसकी दूरी कई क्षेत्रों से लगभग 10 से 11 किलोमीटर एक तरफ पड़ती है। ऐसे में आने-जाने में 20 से 22 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ता है। राजेश गुप्ता का कहना है कि स्थानीय स्तर पर ही बड़ी रेंज उपलब्ध होने से लोगों का समय, दूरी और आने-जाने का खर्च बच सकता है।

उन्होंने बताया कि दुकान शुरू होने के बाद जिन रहवासियों को इसकी जानकारी मिली है, वे यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। ग्राहकों की प्रतिक्रिया और सुझावों को देखते हुए दुकान में लगातार नई वैरायटी शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

“एक बार सेवा का अवसर जरूर दें”

राजेश गुप्ता ने जनकल्याण मेल के माध्यम से सलैया एवं आसपास के सभी रहवासियों से आग्रह किया कि वे एक बार उनकी दुकान पर आकर सेवा का अवसर दें। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों को उनके घर के नजदीक ताजा सब्जी, फल और जरूरत की सामग्री उचित दर पर उपलब्ध कराना है। ग्राहकों की संतुष्टि और उनके सुझावों के आधार पर सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

पता : दुकान नंबर 3, केएन मार्केट, सलैया, भोपाल

मोबाइल : 7987025365, 7389373676, 9713675813

वेबसाइट : rajeshguptasabjibhandar.in

ई-मेल : guptar99084@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button