भाजपा की जीत पर चंदेरी में मना विजय उत्सव

चंदेरी से राकेश दीक्षित…
चंदेरी /जनकल्याण मेल/ पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में नगर मंडल चंदेरी द्वारा सोमवार को भव्य विजय उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अशोक स्तंभ, पुराना बस स्टैंड परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और नेतृत्व की प्रभावी नीतियों का परिणाम है।
वक्ताओं ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास से पार्टी को यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने आगामी चुनावों में भी इसी तरह की जीत दोहराने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, जिला मंत्री दीपक शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल शेषा, शरद साद, संतोष लिटोरिया, विशंभर सेंगर, राहुल शर्मा, साकूलाल रैकवार, आशीष गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाया।





