“युवा IAS उतरे मैदान में… 2025 बैच के अफसर बने सहायक कलेक्टर, संभालेंगे जिलों की कमान …
युवा आईएएस के परिजनों ने आशीर्वाद देकर कहा करो जनता जनार्दन की सेवा
सुरेन्द्र मिश्रा…
भोपाल/जनकल्याण मेल/ मध्यप्रदेश प्रशासन को नई ऊर्जा देने के लिए 2025 बैच के युवा IAS अधिकारियों को जिलों में बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रशिक्षण पूरा होते ही इन अधिकारियों को सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है, जिससे अब वे सीधे जमीनी प्रशासन से जुड़ेंगे।
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये अधिकारी अब मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में शासन की योजनाओं को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाएंगे।
जिलेवार पदस्थापना:-
आयुषी बंसल – झाबुआ
आरसी शर्मा – धार
माधव अग्रवाल – बड़वानी
सौम्या मिश्रा – सिंगरौली
श्लोक वाडेकर – कटनी
शिल्पा चौहान – खंडवा
खोटे पुष्पराज नानासाहेब – बैतूल
शैलेन्द्र चौधरी – मंडला
सरकार का मानना है कि युवा और प्रशिक्षित अधिकारियों की तैनाती से जिलों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आमजन को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।





