भोपाल में सेवा और श्रद्धा का सुंदर उदाहरण: हनुमान मंदिर में जल सेवा हेतु मटकों का समर्पण

भोपाल /जनकल्याण मेल/ भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोग गर्मी से राहत के उपाय तलाश रहे हैं, वहीं राजधानी में सेवा और आस्था का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। सूक्ष्म रूप हनुमान मंदिर में आकाश अजय एवं माता आरती अजय द्वारा श्रद्धा भाव से भक्तों की सेवा के लिए शीतल पेयजल हेतु तीन मटकों का समर्पण किया गया।

इस पुनीत कार्य से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलेगी और उनकी प्यास बुझ सकेगी। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाती है, बल्कि मानव सेवा के प्रति गहरी संवेदनशीलता का भी परिचायक है। मंदिर समिति ने इस सराहनीय योगदान के लिए आकाश अजय एवं उनके परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों ने भी इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। पवनपुत्र हनुमान जी से प्रार्थना की गई कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और उन्हें सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

समाज के लिए अपील

सूक्ष्म रूप हनुमान मंदिर समिति एवं सेवादारों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों एवं जीव-जंतुओं की प्यास बुझाने के लिए अपने घरों के बाहर सकोरे या बर्तनों में प्रतिदिन स्वच्छ जल अवश्य रखें। यह छोटा सा प्रयास न केवल जीवों की रक्षा करेगा, बल्कि सच्ची सेवा और पुण्य का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

सुरेन्द्र मिश्रा, सेवादार बीडीए कॉलोनी, घरौंदा सलैया, भोपाल (मध्यप्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button