श्री राम नवमी पर घरौंदा में 27 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन

मां अम्बे से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना

भोपाल (जनकल्याण मेल) राम नवमी के पावन अवसर पर प्यारेलाल खण्डेलवाल आवासीय परिसर, बीडीए कॉलोनी घरौंदा, भोपाल स्थित सिंद्वाहिनी दुर्गा मंदिर (ए-ब्लॉक) में दिनांक 27 मार्च 2026 को शाम 6 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

समिति के अनुसार यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी धर्मप्रेमी नागरिकों का हार्दिक स्वागत है। नवदुर्गा पर्व के दौरान समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से नौ दिवसीय आरती, पूजा एवं भव्य भजन संध्या का सफल आयोजन किया गया, जिसमें आवासीय परिसर सहित अन्य कॉलोनियों के भक्तों ने सहभागिता कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से कमलेश सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा, सत्यनारायण राजपूत, जय प्रकाश शर्मा, भगत जाट, रमेश कौशल, विनोद ठाकुर, राजेन्द्र वर्मा, गोतम बंसल, राजेन्द्र राजपूत, अतुल पिटारे, नीरज सेन, धर्मेंद्र पारीख, रवि परिहार, महेश सोनी, मुकेश चाकरे, आनंद चोकसे, उमेश अहिरवार, श्रीमती सरस्वती चोकसे, श्रीमती पूजा राजपूत, श्रीमती रीता परिहार, श्रीमती सविता राजपूत एवं श्रीमती सुनंदा पिठाले सहित अन्य सभी धर्मप्रेमी सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

आयोजन से संबंधित जानकारी हेतु मंदिर प्रबंधक सरस्वती चौकसे (मो. 6265380940) एवं समिति अध्यक्ष भगत राम जाट (मो. 9575150165) से संपर्क किया जा सकता है।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button