जयपुर में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 का भव्य आयोजन …
जनकल्याण मेल के संपादक एवम जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश [जम्प] भोपाल के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्रा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित ...

जयपुर (राजस्थान)

देश की सामाजिक, पत्रकारिता एवं राष्ट्रसेवा से जुड़ी उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने हेतु प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 (Rashtriya Gaurav Puraskar 2026)” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर में संपन्न हुआ। समारोह देशभक्ति, एकता और सामाजिक चेतना के संदेश से ओतप्रोत रहा।
इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने मीडिया, शिक्षा, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, प्रशासन, कला, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

कार्यक्रम के आयोजक YSS India के अध्यक्ष श्री कमल चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे कर्मठ नागरिकों को सम्मान देना है, जो अपने कार्यों से समाज और राष्ट्र को सकारात्मक दिशा देते हैं। यह मंच केवल सम्मान का नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त करने का सशक्त माध्यम है।
YSS India के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिल बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में माननीय जस्टिस एन. के. जैन, आईपीएस अनिल जैन, ग्रुप कैप्टन (रि.) आर. सी. त्रिपाठी, रि. कैप्टन सुखराम यादव, सी.आई. हरेन्द्र सिंह (राजस्थान पुलिस), लेफ्टिनेंट कर्नल शीतलकृष्ण गायकवाड, रि. आर्मी ऑफिसर सी. के. सक्सेना, रि. आर्मी ऑफिसर मुकेश कुमार एवं रि. आर्मी ऑफिसर बलवीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज सम्मान के साथ हुई। इसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। उत्कृष्ट मंच सज्जा, सशक्त मीडिया कवरेज और अनुशासित आयोजन ने कार्यक्रम की भव्यता को और अधिक प्रभावशाली बनाया। सम्मानित प्रतिभागियों को सम्मान पत्र, ट्रॉफी, राष्ट्रीय पदक एवं आधिकारिक पहचान पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर भोपाल से प्रकाशित जनकल्याण मेल के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेन्द्र मिश्रा को पत्रकारिता एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सेना के ग्रुप कैप्टन के करकमलों से सम्मान प्राप्त करना न केवल उनके लिए, बल्कि संपूर्ण पत्रकारिता जगत के लिए गर्व का विषय रहा।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों में ~
डॉ. अखिल बंसल (अथाई मीडिया इंटरनेशनल, जयपुर), सुरेन्द्र मिश्रा (जनकल्याण मेल, भोपाल), शैलेन्द्र जैन (अलीगढ़), डॉ. राजीव जैन (आगरा), डॉ. राजीव प्रचण्डिया (अलीगढ़), अजित बंसल (जयपुर), सुरेन्द्र पाण्डया (जयपुर), पारस जैन ‘पार्श्वमणि’ (कोटा), मयंक जैन (अलीगढ़), डॉ. रीना सिन्हा (मुंबई) एवं डॉ. मीना जैन (उदयपुर) शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने घोषणा की कि राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार का अगला समारोह 15 अगस्त 2026 को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।




