संतों के जयघोष से गूंजी गलियां, हिंदू सम्मेलन के लिए निकाली भव्य संत पदयात्रा …

अशोकनगर [जनकल्याण मेल]
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिंदू समाज द्वारा आगामी जनवरी माह में विशाल हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के निमित्त जनजागरण हेतु रविवार को शहर की विभिन्न बस्तियों में भव्य ‘संत पदयात्रा’ निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में मठ-मंदिरों के महंत, पुजारी और धर्मावलंबी सम्मिलित हुए।
मुख्य आयोजन अंबेडकर भवन से हुआ शंखनाद पदयात्रा का शुभारंभ स्थानीय अंबेडकर भवन से हुआ। आयोजन से पूर्वसभा को संबोधित करते हुऐ मल्हारगढ़ के महंत रामचंद्र दास जी महाराज ने हिंदू सम्मेलनों की आवश्यकता और उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही राष्ट्र की शक्ति है और इन आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना अनिवार्य है।अंबेडकर भवन के मंच पर रही पूज्य संतों की गरिमामयी उपस्थिति इस पदयात्रा का नेतृत्व मुख्य रूप से महंत युवराज श्री रामचंद्र दास जी महाराज (बड़ा मंदिर, मल्हारगढ़),महंत श्री रामकृपाल दास जी महाराज (सिद्ध आश्रम, भादोन),महंत श्री धर्मदास जी महाराज (माता मंदिर)ने किया। संतों ने समाज को राष्ट्रहित में संगठित होने का आह्वान किया।
संत पदयात्रा में चल रहे संतो का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ बैंड-बाजे, ढोल और शंख-झालर की मंगल ध्वनि के साथ निकली यह पदयात्रा सुराणा चौराहा, प्रोसेशन रोड, पाराशर मोहल्ला, हवेली मार्ग, लंबरदार गली, विदिशा रोड, बोहरे कॉलोनी, माता मंदिर रोड, दुबे लॉज और आरोन रोड होते हुए पुनः अंबेडकर भवन पहुँची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने संतों का पूजन किया और आरती उतारकर स्वागत किया। अंबेडकर बस्ती के साथ-साथ दुर्गा बस्ती में भी औपचारिक रूप से ध्वज पूजन कर समाज को जागरूक किया गया। इस बस्ती में बाल हनुमान मंदिर से निकाली गई पदयात्रा में महंत रामचंद्र दास जी शामिल हुए यह यात्रा ओम कॉलोनी के गौड महाराज मंदिर तक निकाली गई जहां पर 4 तारीख को होने वाली सभा स्थल पर लोगों के साथ एक बैठक भी की गई।
पदयात्रा के समापन पर भारत माता की आरती की गई। आगामी 4 जनवरी को शहर की शिवाजी बस्ती, गायत्री बस्ती, दुर्गा बस्ती, केशव बस्ती और बाल्मीकि बस्ती में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में संपूर्ण हिंदू समाज अपनी सहभागिता दर्ज कराएगा। आज निकल गई संत पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के साथ मातृशक्ति ने भी सहभागिता की…





