जन्मदिन पर मिला अपार स्नेह: समाजसेवी भगत सिंह जाट को मित्रों व शुभचिंतकों ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ

भोपाल [जनकल्याण मेल] श्री प्यारेलाल खंडेलवाल आवासीय परिसर घरौदा के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भगत सिंह जाट का जन्मदिन सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही उनके आवास पर मित्रों, शुभचिंतकों और समाजजन का तांता लगा रहा। सभी ने उन्हें पुष्पमालाएँ पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर और मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दीं। कई साथियों ने हरि किराना भंडार पर केक काटकर इस विशेष अवसर को और भी यादगार बनाया।
जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित जनों में मुख्य रूप से सरदार बल्लभभाई पटेल धार्मिक उत्सव समिति के अध्यक्ष पार्थ पाटीदार, श्री कमलेश सिंह अध्यक्ष मुकुंदरतनम,दिनेश सिंह (अध्यक्ष आकृति ग्रीन) सौरभ सिंह (अध्यक्ष त्रिभुवन), पं. रमेश भार्गव, सत्यनारायण राजपूत, राजेश लालवानी, लक्ष्मण पिपलोदे, उदयराम जी, गौतम बंसल,कमलेश चौकसे,संजय सिंह,मोहन भगतानी,अमन साहू,पप्पू सेन,पीयूष शर्मा,सत्यम शर्मा,अभिषेक त्रिपाठी,योगेश सहित अनेक मित्रगण मौजूद रहे।
इसके साथ ही मातृशक्ति ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर समाजसेवी भगत सिंह जाट को शुभकामनाये दी । महिला मंडल की सरस्वती चौकसे, मोना सहित कई महिलाओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और समाजसेवा में निरंतर प्रगति की कामना करते हुए शुभकामना प्रदान की ।
पूरे दिन चले शुभकामनाओं के इस दौर ने जन्मदिन को विशेष बनाते हुए यह दर्शाया कि समाज में भगत सिंह जाट का कार्य, व्यवहार और सरल व्यक्तित्व सभी के हृदय में विशेष स्थान रखता है।



