ब्राह्मण समाज बेटियों के सम्मान के लिए एकजुट
14 दिसंबर को सीएम हाउस का घेराव करने की तैयारी तेज

भोपाल [जनकल्याण मेल]
ब्राह्मण रेजीमेंट मध्य प्रदेश के आवाहन पर प्रदेशभर के ब्राह्मण संगठनों में एकजुटता दिखाई देने लगी है। बेटियों के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर समाज ने 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) का घेराव करने का निर्णय लिया है। समाजसेवी पं. रामनारायण अवस्थी ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी विप्र बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
समाज की ओर से कहा गया है कि सभी ब्राह्मण बंधु अपने-अपने क्षेत्र में आंदोलन की जानकारी समाजजनों तक पहुंचाएं और अपने साथियों सहित 14 दिसंबर को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक बेटियों को न्याय नहीं मिलता और आरोपी संतोष वर्मा को बर्खास्त कर जेल नहीं भेजा जाता, तब तक यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
सिर्फ वही समाजजन इस आंदोलन के लिए बनाए गए व्हाट्सएप समूह से जुड़ें, जो पूरे मन से साथ देना चाहते हैं और आंदोलन की गरिमा बनाए रख सकें।
पं. रामनारायण अवस्थी (मो. 9893197378) ने बताया कि यह लड़ाई समाज की बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए है, और इसमें हर विप्र का सहयोग आवश्यक है।



