खेल जगत में छाया बुंदेलखंड का नाम, क्रिकेट में कीर्ति के बाद अब हांकी में सौरभ की बारी जूनियर हांकी विश्वकप में दिखाएंगे अपना जौहर

टीकमगढ से प्रदीप खरे …

टीकमगढ़ [जनकल्याण मेल]

इन दिनों खेल के क्षेत्र में बुंदेलखंड किसी भी अन्य क्षेत्र से पीछे नहीं है। निशानेबाजी हो, या फिर नौकायन…। चाहे क्रिकेट हो या फिर हांकी…। इतना ही नहीं साफ्टबाल से लेकर क्रिकेट तक के खेलों में बुंदेलखंड की प्रतिभाएं अपना जौहर दिखाने में पीछे नहीं हैं। क्रिकेट में निकटवर्ती घुवारा की खिलाड़ी कीर्ति गौड़ ने जहां विजय पताका फहराने और पाक को पराजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, तो वहीं अब बुंदेलखंड के झांसी क्षेत्र के हांकी सनसनी के नाम से अपनी पहचान बना चुके जूनियर खिलाड़ी सौरभ आनंद कुशवाहा की बारी है। वह जूनियर विश्वकप के लिए हाकी टीम के हिस्सा होंगे। इसके पहले सीनियर हाकी टीम में टीकमगढ़ सांई से निकले खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद अपना जौहर दिखा चुके हैं। श्री सागर इन दिनों सीनियर हांकी टीम के उप कप्तान भी हैं। श्री सागर ने हाकी के आरंभिक गुर यहां के हाकी कोच एवं खिलाडिय़ों से सीखे। बुंदेलखंड से भारतीय टीम का हिस्सा बनने वाले खिलाडिय़ों को बधाईयां देते हुए लोगों ने खुशी जाहिर की है। बुंदेलखंड के नगर झांसी के युवा हॉकी सनसनी के नाम से जाने जाने वाले खिलाड़ी सौरभ अनान्द जूनियर विश्वकप भारतीय हॉकी टीम में शामिल किए गए हैं। हॉकी इंडिया ने तमिलनाडु में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाले एफआईएच जूनियर विश्वकप के लिए 18 सदस्यीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की है, जिसमें झाँसी नगर के युवा हॉकी सनसनी सौरभ अनान्द कुशवाहा को भी शामिल किया गया है। सौरभ अनान्द ने इससे पूर्व भी एशिया कप में भारत का प्रतिनधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। टीम के कप्तान ड्रेग फि ल्कर रोहित होंगे। बताया गया है कि हाकी टीम दिग्गज पीआर श्रीजेश की कोचिंग में अभ्यास कर रही है। भारतीय टीम को पूल बी में चिली, स्विट्जरलैंड और ओमान के साथ रखा गया है। ओमान को पाकिस्तान द्वारा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर हटने के बाद विश्व कप में शामिल किया गया है।

यह होगी भारतीय जूनियर पुरुष टीम- भारतीय जूनियर हांकी टीम में जिन खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है, उनमें गोलकीपर बिक्रमजीत सिंह एवं प्रिंसदीप सिंह के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार बताया गया है कि डिफेंडर- रोहित आमिर अली, अनमोल एक्का, तालेम प्रियोबार्ता,सुनील पलाक्षप्पा बेन्नूर,शारदानंद तिवारी। इसी प्रकार मिडफील्डर- अंकित पाल, एड्रोहित एक्का, थौनाओजाम इंगलेम्बा लुवांग,मनमीत सिंह, रोशन कुजूर, गुरजोत सिंह। फॉरवर्ड- सौरभ आनंद कुशवाह,अर्शदीप सिंह, अजीत यादव, दिलराज सिंह के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button