अंजना के आंगन में भजनों की धूम, नृत्य और भक्ति से गूंजा आयोजन

महिला भक्तों ने मनाई भजन संध्या, सुंदर सजावट और प्रस्तुति से मोहित हुए भक्तजन

अंजना मिश्रा / कृति सिंह

भोपाल [जनकल्याण मेल] शाहपुरा क्षेत्र में आयोजित भजन संध्या भक्ति, सौंदर्य और उत्साह का अद्भुत संगम बन गई। कार्यक्रम स्थल को विभिन्न रंग-बिरंगी झालरों, पुष्पों और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से भव्य रूप से सजाया गया, जिसने पूरे वातावरण को दिव्य आभा से भर दिया। सुंदर सजावट के बीच महिलाओं द्वारा आयोजित यह भजन संध्या भक्तिमय और आनंददायक रही।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम भजन प्रस्तुति “शंकर चौरी रे, बरसाना जाऊंगी…” से हुई, जिसने माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इसके बाद विभिन्न भक्तिमय गीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने समूचे आयोजन को और भी विभोर कर दिया।

भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन प्रस्तुतियों में कृति सिंह, अंजना मिश्रा, संध्या मिश्रा, नीति शुक्ला, मोनिका राजपूत, अंशुल सिंह, अश्लेषा, अंजना कबडीकर, शिल्पा पाण्डे, रजनी गुप्ता, वंदना तौमर, कंचन रघुवंशी, सीमा सिंह, शालिनी गुप्ता, पूर्ति पाण्डेय, वंदना विश्वकर्मा, रेनू धारवार, अंशिका, सविता सिंह, पूजा खरे, अर्चना तिवारी, मीनाक्षी शिकारी सहित कई महिला सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

“हमारे अंगना – बरसाने की छोरी…”, “शंकर चौरारे…”, “बृंदावन जाऊंगी…” जैसे भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम स्थल की सुंदर सजावट और भक्तिमयी प्रस्तुतियों के कारण वहां उपस्थित सभी भक्तगण भाव-विभोर हो उठे।

भजन संध्या देर तक अपनी मधुरता और भक्ति की सुगंध बिखेरती रही और सभी लोगों ने पूरे उत्साह व आनंद के साथ इस दिव्य आयोजन का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button