भक्ति और उत्साह से गूंजा कैनाल किनशिप परिसर …

मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा हवन, पूजन एवं महाप्रसादी के साथ संपन्न

घरौंदा सलैया से सुरेन्द्र मिश्रा …

भोपाल [जनकल्याण मेल] सलैया स्थित कैनाल किनशिप परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से भरा वातावरण उस समय देखने को मिला जब मां भगवती के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा पूजन विधिवत सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के समापन अवसर पर हवन, कन्या पूजन तथा महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रभर से भक्तजन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के आचार्य पं. भूपेन्द्र शास्त्री जी (भोपाल) द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा मंदिर की स्थापना पूर्ण की गई। सायंकाल में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री राजेश कामले जी ने मुख्य यजमान श्री रोहित भदौरिया जी सहित समस्त सहयोगी भक्तजनों एवं विद्वान पंडितों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कैनाल किनशिप परिसर में भगवान भोलेनाथ के परिवार के साथ पवनपुत्र हनुमान मंदिर के समीप जगत जननी मां जगदम्बा की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। अब यहां के सभी धर्मप्रेमियों को अपने आराध्य की आराधना करने का सुअवसर मिलेगा।

इस पावन अवसर पर श्री के.एन. वर्मा, श्री अशोक गीते, श्री राजेन्द्र गीते, श्री सलिल माथुर, श्री विलास राव आफले, दीपक खोपकर जी, श्री हनुमान प्रसाद सोनी,श्री पंकज पटेरिया, श्री रमाकांत मित्तल, राम यादव,अप्पा राव सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों एवं मातृशक्ति ने माता रानी के आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए मां भगवती के प्रति कृतज्ञता अर्पित की।

आयोजक : समस्त कैनाल किनशिप परिवार, सलैया, भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button