माता रानी स्थापना का आज दूसरा दिन …
विग्रह के अन्न, पुष्प व फल अधिवास के साथ पूजन सम्पन्न ...
घरौंदा, सलैया से सुरेन्द्र मिश्रा …

भोपाल [जनकल्याण मेल] सलैया, भोपाल स्थित कैनाल किनशिप मंदिर परिसर में माँ दुर्गा के मंदिर में माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा पूजन के पूर्व दिवस रविवार, 09 नवम्बर 2025 को विधि-विधान से अन्न, पुष्प व फल अधिवास पूजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जजमान रोहित भदौरिया ने अपनी धर्मपत्नी के साथ पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजन किया। पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लेकर माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर परिसर के उपाध्यक्ष *पं. श्री अजय पाठक* ने *जनकल्याण मेल* को जानकारी दी कि सोमवार, 10 नवम्बर को दोपहर 12 बजे माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके उपरांत रहवासी श्रद्धालु पाद पूजन करेंगे तथा सायंकाल महाभंडारे का आयोजन होगा।
माता रानी की स्थापना के दूसरे दिन आज पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। भक्तगण माँ के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु उत्साहित हैं।





