घट स्थापना के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा नवरात्र त्योहार …    

घरौंदा दुर्गा उत्सव समिति की बैठक मे लिए अनेक निर्णय

सुरेन्द्र मिश्रा द्वारा   

भोपाल [जनकल्याण मेल] सोमवार की शाम भगत राम जाट की अध्यक्षता में घरौंदा दुर्गा उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई ।इस बैठक मे उपस्थित रहवासियो एवं अनुपस्थित भगतजनों से मोबाइल पर चर्चा कर सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि झांकी के अध्यक्ष का दायित्व भागवत राजपूत पर रहेगा। उपाध्यक्ष मोहन लाल भगतानी व भरत नामदेव ,सचिव राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अतुल शिठाले, सह कोषाध्यक्ष संजय राजावत, संयोजक ताराचंद, विशेष संयोजक विश्वनाथ ढोटे, व्यवस्थापक भगत राम जाट के साथ मिडिया का दायित्व सुरेन्द्र मिश्रा के पास रहेगा है। समाचार संकलन प्रभारी एड.विनोद कुमार रहेगे। 

वर्ष 2018 से संचालित घरौंदा दुर्गा उत्सव समिति के आयोजक सनातन धर्म के तहत श्री प्यारेलाल खंडेलवाल आवासीय परिसर बीडीए कॉलोनी घरौंदा में श्री गणेश जी एवं मां भगवती की झांकियां लगाकर धर्म के प्रति जन जागरण, आपसी प्रेम और स्नेह को बढ़ाने का काम करते है। जिसमें इस वर्ष भी मां भगवती का स्वरूप कॉलोनी निवासी धर्मप्रेमी विश्वनाथ ढोटे चौथीवार प्रदान करेंगे। ज्ञात हो भागवत राजपूत द्वारा भी चारवार मां दुर्गा का स्वरूप प्रदान कर चुके है। मां भगवती सदा इन भक्तों पर कृपा बनाये रखें।         

उपस्थित भक्तजनों ने आपस में विचार-विमर्श कर मंदिर के विशाल प्रांगण में भव्य स्वरूप मे झांकी लगाई जाने का निर्णय लिया है, साथ ही भक्त जनों द्वारा दिए गए सुझावों का पालन किया जाएगा। साथ ही जो भी धर्मप्रेमी इस धर्मार्थ कार्य मे आपनी सेवाऐं देना चाहे, उसका समिति स्वागत करती है। 

आयोजन समिति की इस प्रथम बैठक में श्री कमलेश सिंह, कमलेश चौकसे,सत्यनारायण राजपूत, विजय सिंह सोलंकी, संदीप सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह राजपूत, राजेंद्र वर्मा, आत्माराम सेन (पप्पू), नीरज सेन, धर्मेंद्र पारीख, संजय लोखंडे, सुनील गुप्ता, गौतम बंसल, रमेश, जय वर्मा, ललित अंचले संतोष लोधी, सहित अनेक भक्तजन उपस्थित थे साथ ही मातृशक्ति महिलाएं भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button