श्री परिसर में श्री गणेश जी को लगा 56 प्रकार का भोग …. फिर हुआ महा आरती का आयोजन

भोपाल [जनकल्याण मेल] सलैया स्थित श्री परिसर के अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह राजपूत ने जनकल्याण मेल को बताया की इस श्रीपरिसर में पहली बार शिव जी के मंदिर स्थित प्रांगण में श्री गणेश जी की झांकी लगाई गई । रह वासियों द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान श्री गणेश जी एवं भोलेनाथ पार्वती जी की आरती पूजा विथि विथान से की गई। परिसर की महिला मंडल ने भजन कर कॉलोनी बासियों की सुख समृद्धि और शांति वैभव और मान सम्मान के साथ सेवा पूजा अर्चना की । कल शाम 8:30 बजे माताएं , बहने एवं बच्चों के द्वारा सामूहिक रूप से एकत्रित होकर भगवान श्री गणेश जी को 56 प्रकार का भोग प्रसाद लगाया गया। श्री गणेश जी की महाआरती के साथ पांच और आरती की गई जिसमें श्री परिवार के परिवार सहित लोग उपस्थित थे। अंत मे 56 प्रकार का प्रसाद का वितरण किया.

इस अवसर पर कॉलोनी के अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय और सचिन मिथुन पाटिल कोषाध्यक्ष रोहित मिश्रा सहित कॉलोनी के रहवासी सर्वश्री अजय चक्रधर की मनोहर यूके, अभिजीत ठाकुर, अभय सोनी, समर दुबे, सिद्धार्थ बघेल, सुमित बाथम, भट्ट साहब सहित कॉलोनी के रहवासी बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button