युवक की हत्या के मामले में महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

गुना [जनकल्याण मेल] जिले के बमौरी थाना क्षेत्र के ग्राम ककरूआ डांग में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला आरोपिया सहित चार आरोपित गिरफ्तार कर जेल पहुंचाएं हैं। गौरतलब है कि विगत 13 मार्च 25 को जिले के बमौरी थाना क्षेत्र के ग्राम ककरूआ डांग में पुरानी रंजिश को लेकर सालम भिलाला, कालू भिलाला, राय सिंह भिलाला, दिनेश भिलाला एवं राधा बाई भिलाला द्वारा अपने ही गांव के राजू भिलाला, कमलेश भिलाला एवं लाडक़ी बाई भिलाला के साथ मारपीट की गई थी, इस घटना पर से आरोपीगण सालम, कालू, रायसिंह, दिनेश व राधा बाई भिलाला के विरूद्ध बमौरी थाने में अप.क्र. 50/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 2(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज विवेचना में लिया गया था । घटना में घायल कमलेश पुत्र इन्दल सिंह भिलाला निवासी ग्राम ककरूआ डांग की भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान 19 मार्च 25 को मृत्यु होने पर प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस इजाफा की गईं ।

बमौरी थाना पुलिस द्वारा हत्या के उपरोक्त प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए जिनकी तलाश में सघन दविशें दी गईं । जिसके परिणामस्वरूप सोमवार को प्रकरण के चार आरोपित राय सिंह पुत्र विधान भिलाला, दिनेश पुत्र विधान भिलाला, कल्लू उर्फ प्रकाश पुत्र विधान भिलाला एवं राधा बाई पत्नि राय सिंह भिलाला निवासीगण ग्राम ककरूआ डांग थाना बमौरी जिला गुना को गिरफ्तार किया। जिन्हें न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। प्रकरण में फरार शेष व अंतिम आरोपी की पुलिस द्वारा सघनता से तलाश की जा रही है और जिसे भी शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button