राज्य स्तरीय दंगल में सैकड़ो पहलवान ने दिखाए दाव पेंच
हजारों की संख्या में दर्शकों ने दंगल का लिया आनंद

सोहागपुर (जनकल्याण मेल) नगर में जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय प्रताप भानु सिंह चौहान एवं स्वर्गीय डॉक्टर अरविंद सिंह चौहान की स्मृति में राज्य स्तरीय आम दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । राज्य स्तरीय दंगल प्रतियोगिता पिछले 50 वर्षों से आयोजित की जा रही है ।जिसमें जबलपुर कटनी भोपाल नर्मदा पुरम विदिशा बैतूल बरेली सहित सैकड़ो पहलवानो ने दाव पेंच दिखाएं। सर्वश्रेष्ठ अखाड़े का किताब बरेली के अखाड़े को दिया गया वहीं सबसे ज्यादा कुश्ती बरेली के पहलवान ने जीती। सर्वश्रेष्ठ पहलवान का पुरस्कार जबलपुर के रंजीत पहलवान को मिला । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित इस आयोजन से सैकड़ो पहलवानों को और नगर के बच्चों को दावा पेश आजमाने का मौका मिलता है सोहागपुर का अखाड़ा के पहलवानो ने भी शानदार कुश्ती जीती । कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी पहुंचे और उन्होंने पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी, कैलाश पालीवाल ,अभिलाष सिंह चंदेल, हमीर सिंह चंदेल नगर पंचायत प्रतिनिधि यशवंत पटेल , संत प्रकाश जी मुद्गल, भाजपा नेत्री राजो मालवीय ,मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, विजय छाबड़िया ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी रवि उईके पार्षद, अभिनव पालीवाल ,नीरज यादव, अभिषेक चौहान राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय अग्रवाल का सम्मान किया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अभिषेक चौहान देवी प्रसाद दुबे ने निभाई। इस दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। मंच का संचालन पवन सिंह चौहान और आकाश रघुवंशी ने किया।



