संगीतमय श्री नर्मदा पुराण साप्ताहिक कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन 

सोहागपुर (जनकल्याण मेल) मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर संगीतमय श्री नर्मदा पुराण साप्ताहिक ज्ञान कथा का समापन किया गया, जो दिनांक 08 जनवरी से ग्राम सिटिया गोहना में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में कथा वाचक नर्मदा उपासक पं. श्री विनय शर्मा जी तिलक वार्ड सोहागपुर द्वारा संगीतमयी श्री नर्मदा पुराण की कथा सुनाई गई।
सरपंच सुरेश कुशवाहा ने बताया कि यह आयोजन ग्यारवें वर्ष में श्री मॉ खेड़ापति दरवार धाम सिटिया गोहना में आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि आज कथा विश्राम दिवस पर प्रातः 9 बजे कथा शुरू हुई और आरती के बाद भंडारे प्रसादी वितरण किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे मुख्य रूप से नगर परिषद के प्रतिनिधि अध्यक्ष यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी,आशिष विश्वकर्मा ,वरिष्ठ समाजसेवी कृष्णा पालीवाल, कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष मालकजी कुशवाहा संभाग प्रभारी पप्पू कुशवाहा, हिम्मत कुशवाहा सरपंच प्रतिनिधि ब्रजेश साहू,पवन चौहान, प्रदीप देवलिया,रितेश साहू,नानकराम कुशवाहा,भागमल कुशवाहाआदि आसपास के श्रद्धालु ग्रामीणजन शामिल हुए । यह आयोजन मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित किया गया था और इसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा को और भी समृद्ध बनाया। इस आयोजन के सफल समापन पर सरपंच सुरेश कुशवाहा और समस्त आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button