टीआई और करन की मैच विजेता पारी से पिपरिया ने हरदा को हराया
राज्य स्तरीय सतपुड़ा ट्रॉफी लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए दो मुकाबले

पिपरिया [जनकल्याण मेल] राज्य स्तरीय लेदर बाल सतपुड़ा ट्रॉफी में मंगलवार को दो मैच खेले गए.शासकीय सीएम राइज आर एन ए स्कूल खेल मैदान पर खेले गए पहले मैच में टीआई गिरीश त्रिपाठी और करन की शानदार बल्लेबाजी के कारण पिपरिया ने हरदा की टीम को हराया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए हरदा ने 149 रन बनाए. जिसमें सबसे ज्यादा रन विवेक ने 29 रन बनाए. नितिन ने 4 विकेट लिए. जबावी पारी खेलने उतरी पिपरिया टीम का पहला विकेट जल्द गिर गया. इसके बाद पिपरिया थाने के टीआई गिरीश त्रिपाठी के 36 रन और करन की अर्ध शतकीय पारी 66 रन के सहारे धीरे धीरे स्कोर नजदीक पहुँचा.पिपरिया ने 4 विकेट से मैच जीत लिया.मैन ऑफ द मैच पिपरिया के करन रहे।
दूसरा मैच छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम के बीच हुआ. पहले खेलते हुए नर्मदापुरम ने 20 ओवर में 186 रन बनाए. जिसमें सबसे अधिक 42 रन देवांश ने बनाए.जबावी पारी खेलने उतरी छिंदवाड़ा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बना सकी. नर्मदापुरम की टीम ने 32 रन से मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच नर्मदापुरम के सागर रहे। पहले मैच में अतिथि के रूप में स्टेशन रोड थाना ती श्री विजय सनस एवं दूसरे मैच में विनोद कटकवार रहे।



