रविंद्र देशमुख की आत्महत्या करने वाले भगोड़े आरोपी को विधायक का कथित संरक्षण जनचर्चा में …

आरोपी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाना क्या पीड़ित परिवार के साथ धोखा नहीं - आप नेता सपन कमला

गजेंद्र सोनी
सारनी [जनकल्याण मेल] स्वर्गीय रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड में एक बार फिर कुनबी समाज ने नाराजगी व्यक्त की है। कुनबी समाज के सारनी अध्यक्ष विजय पड़लक ने कहा बेशर्मी की भी हद होती है अंतरिम जमानत पर आये आरोपी रंजीत सिंह किस मुंह से समाज को अपनी शक्ल दिखा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष स्वर्गीय रविंद्र देशमुख को पैसों की लालच में बदनाम करने की धमकी देकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले मुख्य इनामी फरार आरोपी अपने आप को पाक साफ बताने का प्रयास करते हुए। त्रिशूल यात्रा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाज में अपने आपको साधु संत बता रहे हैं। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सपन कमला ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर विधायक की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है ( रविंद्र देशमुख की आत्महत्या करने वाले भगोड़े आरोपी को पूरे आरएसएस बीजेपी ओर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का संरक्षण देना, आरोपी के साथ फोटो खिंचवाना…? क्या पीड़ित परिवार के साथ धोखा नहीं. ? जबकि दूसरी पोस्ट में लिखा है। बीजेपी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे से सारनी नगर पालिका क्षेत्र की जनता पूछ रही है क्या आप स्वर्गीय रविंद्र देशमुख परिवार के साथ हैं..? या फिर 20 हजार के इनामी भगोड़े आरोपी के साथ) अपने विचार व्यक्त कर आरोपी को संरक्षण देने सहित विधायक पर कई प्रकार के प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं। हालांकि विधायक को भी कुनबी समाज की नाराजगी को देखते हुए। त्रिशूल यात्रा कार्यक्रम में पधारने के दौरान आरोपी के साथ फोटो नहीं खिंचवाना था। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार त्रिशूल यात्रा में विधायक को ना जाने के लिए सारणी मंडल के कई वरिष्ठ नेताओं ने आग्रह किया था फिर भी वह पहुंचे हैं। इतना ही नहीं त्रिशूल यात्रा में पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालु भगवान की आस्था के साथ यात्रा में शामिल हुए थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने यात्रा में रंजीत सिंह को देखा तो भारी संख्या में रविंद्र देशमुख के समर्थक सहित कई श्रद्धालु दबे पैर वापस लौट गए। वहीं अचानक त्रिशूल यात्रा कार्यक्रम को हाईजैक कर आरोपी द्वारा पोस्ट कर त्रिशूल यात्रा में अपने आप को निवेदक बताना अपनी टीआरपी बढ़ाना प्रतीत हुआ। जबकि सभी बुद्धिजीवों को पता है कि त्रिशूल यात्रा किसके सौजन्य से हुई है। मामले में आप नेता ने कहा अंतरिम जमानत पर आए आरोपी का इस तरह का कृत्य करना निंदनीय हैं। वर्तमान समय में वह समाज के लिए एक घृणा का पात्र बने हैं खास तौर पर कुनबी समाज के लिए। विजय पड़लक ने कहा रविंद्र देशमुख को न्याय दिलाने विधायक सामने नहीं आए और आरोपी के साथ फोटो खींचने में बड़ी रुचि दिखा रहे हैं जो नया संगत नहीं है कुनबी समाज उनकी इस हरकत से बहुत आहत हुआ है। कम से कम विधायक जी को आरोपी को संरक्षण तो नहीं देना चाहिए। विधायक के साथ आरोपी की फोटो आरोपी द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर डालने से क्षेत्र की जनता में विधायक के प्रति सिर्फ कुनबी समाज ही नही सभी समाज में नाराजगी बड़ी है। जिसका परिणाम उन्हें भविष्य में होने वाले चुनाव में निश्चित ही दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button