नगर परिषद की साधारण बैठक संपन्न कुछ पर हुआ विचार तो कुछ पर लगी अंतिम मोहर …

              संदीप गुप्ता द्वारा …                          गरोठ (जनकल्याण मेल) राजेश सेठिया अध्यक्ष नगर परिषद गरोठ की अध्यक्ष्ता में निकाय सभाकक्ष में दोपहर 1ः00 बजे नगर परिषद गरोठ का साधारण सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा एवं निर्णय लिये गये:-
01 निकाय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आंगनवाडी भवन निर्माण की स्वीकृति के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
02 नया बस स्टैंड एवं पुराना बस स्टेण्ड स्थित दुकानो पर डिस्पोजल प्रतिबंधित किये जाने पर विचार विमर्श एवं निर्णय।
03 गीता भवन हेतु भूमि आवंटन के संबंध में स्वीकृति।
04 ट्रेचिंग ग्राउण्ड की भूमि का विनिमय करने के संबंध में स्वीकृति।
05 पोरवाल समाज को लीज पर आवंटित भूमि के संबंध में प्रचलित प्रकरण में अभिभाषक नियुक्ति करने के संबंध में स्वीकृति।
06 निकाय द्वारा गीले कचरे से निर्मित जैविक खाद की दरो के संबंध मे विचार उपरांत 08 रू. प्रति किलो पर स्वीकृति।
07 पुराना बस स्टेण्ड पर निर्मित दुकानों के पीछे स्थित निकाय स्वामित्व की भूमि के संबंध में स्वीकृति।
08 नवीन बस स्टेण्ड श्रीनाथ होटल के पास दुकाने निर्माण करवाई जाने पर स्वीकृति।
09 नवीन बस स्टेण्ड डॉ. हेडगेवार व्यवसायिक परिसर के पीछे नवीन दुकाने निर्माण करवाई जाने पर स्वीकृति।
उक्त सभी बिन्दुओ पर परिषद द्वारा सर्वनुमति से स्वीकृति प्रदान की गई। उक्त बैठक में महेश मालवीय उपाध्यक्ष, सभापति अर्जुन बागरी , सभापति सतीश गुजराती , सभापति राजू मगर,सभापति सरोज शर्मा, सभापति रेखा पुरी गोस्वामी,पार्षद राजेश चौधरी,पार्षद संगीता जादौन,पार्षद हरिया बाई ग्वाला एवं विरेन्द्र मेहता मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरोठ व
राहुल गणावा उपयंत्री नगर परिषद गरोठ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button