सावन में शिवभक्ति का अद्भुत संगम: विकास कुंज में गूंज रहे हर-हर महादेव के जयकारे
पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन और रुद्राभिषेक में उमड़ रही श्रद्धा; 17 अगस्त तक चलेगा पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन

सुरेन्द्र मिश्रा | भोपाल | जनकल्याण मेल

सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति से विकास कुंज, त्रिलंगा स्थित शिव मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा है। यहां 13 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चल रहे पांच दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन एवं रुद्राभिषेक धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।
पूरे मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाती है। महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग श्रद्धापूर्वक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से उनका पूजन एवं रुद्राभिषेक कर रहे हैं। पुष्पों से सजे पार्थिव शिवलिंग, बेलपत्र, धूप-दीप, मंत्रोच्चार और भगवान शिव के जयघोष से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है।
तिवारी परिवार की ओर से आयोजित हो रहा धार्मिक अनुष्ठान..
यह पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन तिवारी परिवार, विकास कुंज, भोपाल (चंदेरी वाले) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में पं. राम निवास तिवारी, पं. मनोहर लाल तिवारी, पं. दिनेश तिवारी एवं श्रीमती संगीता तिवारी, डॉ. नीरज तिवारी एवं श्रीमती नीलिमा तिवारी, पं. विनीत तिवारी, अमन माही, अश्विन, अभिराज, कु. अनन्या तिवारी सहित संपूर्ण तिवारी परिवार की सक्रिय सहभागिता है।
पार्थिव शिवलिंग निर्माण में उमड़ रही आस्था…
मंदिर परिसर में श्रद्धालु मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर सामूहिक रूप से भगवान शिव का पूजन कर रहे हैं। सैकड़ों पार्थिव शिवलिंगों की मनोहारी सजावट के बीच जब श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक किया जाता है तो पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठता है।

श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था और मन में भगवान भोलेनाथ के प्रति समर्पण इस आयोजन की आध्यात्मिक भव्यता को और बढ़ा रहा है।
गणमान्य अतिथियों ने की सहभागिता…
आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए तथा धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। इनमें एस.डी. रिछारिया, मैनिट की डायरेक्टर श्रीमती शुक्ला, निगम-मंडल कर्मचारी नेता गजेन्द्र कोठारी तथा अरविंद शर्मा उर्फ ‘चच्चा’ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन की धार्मिक परंपरा में सहभागिता करते हुए तिवारी परिवार को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
चंदेरी और ग्राम नानोन से भी पहुंचे श्रद्धालु …
तिवारी परिवार का चंदेरी से आत्मीय जुड़ाव होने के कारण इस धार्मिक आयोजन में चंदेरी और आसपास के क्षेत्र से भी श्रद्धालु विशेष रूप से भोपाल पहुंचे।
चंदेरी से पं. राम किशोर मिश्रा एवं पं. राम किशोर पटेरिया सहित ग्राम नानोन से गोपीराम लोधी, दुर्जन सिंह राय, मिश्रीलाल लोधी, प्रकाश सिंह लोधी, शैलेन्द्र सिंह बुंदेला, सोम सिंह, यशपाल सिंह, प्रकाश सिंह तथा महिला श्रद्धालु लीला बाई सहित अनेक लोगों ने आयोजन में सहभागिता की।

चंदेरी से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर तिवारी परिवार को धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को पारिवारिक और आत्मीय स्वरूप प्रदान किया।
भजन-संध्या और सुंदरकांड से बढ़ेगा भक्तिरस …
आयोजन के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन-संध्या और सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है।
13 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन एवं रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।
इसके अलावा –
– 13, 14 एवं 16 अगस्त: शाम 7 से 9 बजे तक भजन संध्या
– 15 अगस्त: शाम 7 बजे से सुंदरकांड पाठ
– 17 अगस्त: शाम 7 से 9 बजे तक भजन संध्या एवं भोजन प्रसादी
का आयोजन किया जाएगा।
पूजा से आगे, संस्कारों और रिश्तों का उत्सव …
सावन के इस पावन अवसर पर आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। यह परिवार, समाज, संस्कार और आत्मीय रिश्तों को जोड़ने वाला आयोजन भी बन गया है।

विकास कुंज के शिव मंदिर परिसर में एक ओर जहां पार्थिव शिवलिंगों की भव्य श्रृंखला श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है, वहीं दूसरी ओर मंत्रोच्चार, भजन, रुद्राभिषेक और सामूहिक जयघोष वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना रहे हैं।
चंदेरी से लेकर भोपाल तक जुड़े लोगों की सहभागिता ने इस आयोजन को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक मिलन का स्वरूप भी प्रदान किया है।
सावन की भक्ति में डूबा विकास कुंज…
सावन के पावन दिनों में विकास कुंज का शिव मंदिर श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक भगवान शिव की आराधना और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।

तिवारी परिवार की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।
विकास कुंज में इन दिनों हर ओर एक ही स्वर सुनाई दे रहा है...
हर-हर महादेव… बम-बम भोले!





