भव्य सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत
गाडरवारा में 16 समितियों का सम्मान, नेत्र परीक्षण, रक्तदान शिविर और सामाजिक संगठनों का सम्मेलन संपन्न

सुरेन्द्र मिश्रा
गाडरवारा/भोपाल [जनकल्याण मेल] गाडरवारा की पावन धरती पर श्री साई श्रद्धा सेवा समिति मध्यप्रदेश द्वारा 10 दिसंबर 2025 को सुखदेव भवन में भव्य सम्मान समारोह, सामूहिक स्वरुचि भोजन, नेत्र परीक्षण शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाजसेवा, पत्रकारिता और जनकल्याण के प्रति समर्पित विभिन्न संगठनों को एक मंच पर लाने में ऐतिहासिक साबित हुआ।
जंप टीम का भोपाल से शुभ प्रस्थान …
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (JUMP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना के नेतृत्व में पत्रकारों का बड़ा दल भोपाल से गाडरवारा के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान टीम ने बाड़ी और बरेली में स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, चुनौतियों और समाधान पर संवाद किया।
रायसेन जिले के प्रसिद्ध छींद धाम में सभी पदाधिकारियों व पत्रकारों ने पवनपुत्र हनुमान जी के दर्शन कर दीप प्रज्वलन कर हनुमान जी की आराधना कर प्रदेश की खुशहाली की मंगल कामना की।
गाडरवारा में शानदार स्वागत, 16 समितियों का सम्मान …गाडरवारा पहुंचने पर समिति सदस्यों ने प्रदेश पदाधिकारियों और पत्रकारों का पुष्पहार एवं शाल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।आयोजन समिति के संस्थापक आशीष राय के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 16 सामाजिक समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों को ट्रॉफी और सम्मानपत्र प्रदान किए गए।
समाजसेवा एवं सतत सामाजिक योगदान के लिए इन समितियों की विशेष प्रशंसा की गई। डॉ. अरुण सक्सेना का प्रेरक संबोधन मे कहा आशीष राय गाडरवारा का तीसरा दैदीप्यमान नक्षत्र मुख्य अतिथि एवं JUMP के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सक्सेना ने कहा कि “मां नर्मदा की यह पावन धरा रजनीश ओशो और अभिनेता आशुतोष राणा जैसे महान व्यक्तित्वों की जन्मभूमि रही है। आज इसी भूमि पर तीसरा दैदीप्यमान नक्षत्र आशीष राय के रूप में उदित हुआ है। समाजसेवा के प्रति उनकी निष्ठा अद्वितीय है।”
पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक ने कहा कि “विकल्प का अंत संकल्प को जन्म देता है। आशीष का व्यवहार और सेवाभाव हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।”
प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे …डॉ. कमल आलोक प्रसाद राष्ट्रीय प्रवक्ता BSPS हर्ष नायक प्रांतीय संगठन सचिव,राजीव गौर, भूपेंद्र सिंह भोपाल संभाग अध्यक्ष नरेश साहू उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र मिश्र जिलाध्यक्ष, भोपाल,भारत सिंह मीणा, मनोज मेवाड़े कुरावर ब्लॉक भारत सिंह परिहार, कविता वर्मा, सोनू सेन सहित अनेक पत्रकार साथी और वरिष्ठ सदस्य कार्यक्रम का हिस्सा बने।
निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद शिविर…
सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जबलपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में 448 मरीजों का नेत्र परीक्षण,101 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित कर जबलपुर भेजे गए।
रक्तदान शिविर में जागरूक नागरिकों की सहभागिता रक्तदान शिविर में~51 लोगों ने रक्तदान का संकल्प लिया। 15 रक्तवीरों ने तत्काल रक्तदान किया।
समाजसेवी संस्थाओं का विशेष सम्मान~नगर की प्रमुख संस्थाओं रोटरी क्लब, सत्य साईं सेवा समिति, विशाल राम रोटी संस्था, कदम संस्था, गायत्री परिवार, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी, दयोदय गोशाला, चेतना संस्था, सेवालय परिवार, रामनाम संग्रहालय समिति, लायनेस क्लब, इनर व्हील क्लब, सहित अनेक संगठनों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया, संरक्षक कुशलेन्द्र श्रीवास्तव, कमलेश राय, पंकज चौकसे, महेंद्र साहू, प्रहलाद सोनी, सुनील ठाकुर, जय चौकसे, विजय नामदेव, कुसुम दीदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सामूहिक स्वरुचि भोजन और गुड़ की जलेबी की महक …समारोह के बाद उपस्थित अतिथियों तथा पत्रकारों को स्वादिष्ट सामूहिक भोज परोसा गया।विशेष आकर्षण रही गुड़ की जलेबी, जिसका सभी ने खूब आनंद लिया।
कार्यक्रम का सफल समापन …
रात्रि में भव्य आयोजन सम्पन्न होने के बाद JUMP टीम, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना सहित सभी पत्रकार साथी पुनः भोपाल के लिए रवाना हुए। वापसी के दौरान जगह ~ जगह चल रही गुड़ निर्माण के कार्य को देखा । ताज गुड़ को सभी खाया और खरीद कर लाये।





