महिला सशक्तिकरण एवं मानव अधिकार दिवस पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग करेगा भव्य आयोजन

सुरेन्द्र मिश्रा 

भोपाल [जनकल्याण मेल] मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में 10 दिसंबर 2025, बुधवार को “महिला सशक्तिकरण एवं मानव अधिकार” विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आर.सी.टी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के ऑडिटोरियम हाल (जी-24) में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया शिरकत करेंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय सदस्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह द्वारा की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में यूनिसेफ की स्टेट हेड जोयश्री रे महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण एवं मानवाधिकारों पर अपने विचार रखेंगी।

आयोग द्वारा जारी आमंत्रण में कहा गया है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों, संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से मानव अधिकार दिवस की गरिमा और भी बढ़ेगी।

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महिला सशक्तिकरण और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button