राष्ट्रीय युवा दिवस पर ब्रह्माकुमारी सुख शांति भवन नीलबड़ ने निकाली विशाल रैली

 

भोपाल [जनकल्याण मेल] दुनिया में सबसे ज्यादा युवाओं की जनसंख्या भारत में है। भारत की कुल जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा 15 से 35 वर्ष की उम्र के युवाओं का है।
भारत में लगभग 65% जनसंख्या 35 साल से कम उम्र की है, और 27% से अधिक जनसंख्या 15-29 वर्ष की आयु वर्ग में आती है। यह भारत को दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश बनाता है।
युवाओं की बड़ी आबादी भारत के विकास और आर्थिक वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का सहयोगी निकाय “राजयोग शिक्षा एवं शोध प्रतिष्ठान” के युवा प्रभाग द्वारा, युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए कई तरह के प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं।
जिसके अंतर्गत *राष्ट्रीय युवा दिवस* के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, वैज्ञानिक, प्रोफेसर्स, उद्योगपति, विद्यार्थी आदि शामिल थे।
कार्यक्रम में सुख शांति भवन की निदेशिका आदरणीय नीता दीदी जी ने कहा कि इतिहास गवाह है, बड़ी-बड़ी क्रांतियां एवं सामाजिक परिवर्तन के निमित्त युवा शक्ति ही बनती रही है। किसी भी देश का भविष्य युवाओं के ही हाथों में होता है। परंतु आज विडंबना यह है कि आज का युवा रचनात्मक कार्यों के बजाए विध्वंसात्मक कार्यों में लिप्त होता जा रहा है, आए दिन दंगे फसाद, हड़ताल,तोड़फोड़ आदि में युवा ही आगे आते हैं । दिशाहीन युवाओं को एक आदर्श, चरित्रवान युवा बनाने की नितांत आवश्यकता है। लाखों युवा भाई बहने ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़कर आध्यात्मिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। संस्था के आरंभ से ही संस्थान के संस्थापक पिता श्री ब्रह्मा बाबा ने युवाओं को राजयोग ज्ञान के द्वारा एक आदर्श चरित्रवान उत्कृष्ट युवा के रूप में तराशा। वही युवा भाई बहने देश विदेश में इस आध्यात्मिक ज्ञान की मशाल लिए विश्व के 150 देश में आध्यात्मिकता की अलख जगा रहे हैं।
इस अवसर पर सभी युवाओं द्वारा नीलबड़ क्षेत्र में एक *विशाल रैली* का आयोजन किया गया जिसमें सभी युवा उमंग उत्साह में देश प्रेम तथा व्यसन मुक्ति एवं जागरूकता के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जो दृश्य बहुत ही मनोरम था।
कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं ने मिलकर *प्रतिज्ञाएं* भी की, कि आज से हम अपने देश को स्वर्णिम भारत बनाने में अपना पूरा सहयोग देंगे। एवं आज से तोड़फोड़ छोड़ निर्माण बन निर्माण कार्य करेंगे।सदैव नारी कन्याओं एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करेंगे, किसी भी सरकारी अथवा गैर सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, बुरे संग से सदा दूर रहेंगे एवं अपने जीवन को व्यसनमुक्त बनाएंगे तथा दूसरों को भी सहयोग देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button