आज के युग में संगठन काम आयेगा, संगठित होने की जरूरत है – मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज

मध्यप्रदेश जैन समाज का पहला सम्मेलन सागर में प्रदेश भर के सामाजिक प्रतिनिधियों ने बैठकर किया चिंतन

[संतोष जैन खबरदार द्वारा]
सागर [जनकल्याण मेल] अव जुड़ने के अलावा कोई चारा नहीं है आज के युग में संगठन काम आयेगा सभी को संगठित होकर काम करने की आवश्यकता है पहले तो मैं आप लोगों की तरह ही सम्मेलन को सुन रहा था लेकिन आप लोगों के उत्साह को देखकर लगता है कि सभी कुछ करने के लिए संकल्प वंध है काम करने वाले कर्म शील को ही भगवन का आशीर्वाद प्राप्त होता हे संगठन मे संत वाद ओर पंथवाद नही होगा उक्त आश्य के उद्गार भाग्योदय तीर्थ सागर में मध्य प्रदेश जैन समाज के पहले अधिवेशन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए
इसके पहले सम्मेलन के शुभारंभ में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण आई ए एस शोभित जैन, वीरेश दादा, प्रमोद हिमासू भोपाल पारस जैन उज्जैन एस के जैन गुना सहित अन्य प्रमुख जनो ने किया वहीं दीप प्रज्जवलन सम्मेलन अध्यक्ष राकेश वावा सम्मेलन समन्वय विजय धुर्रा तीर्थ कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंघई राकेश जैन एस डी ओ मोहित जैन, तहसीलदार दमोह चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष सतेन्द्र जैन, सट्टू स्वागध्यक्ष आशीष ने पटना महामंत्री राजकुमार मिनी संयोजक रिषभ वादरी सहित अन्य भक्तों ने किया
आज के सम्मेलन में राष्ट्रीय संगठन की नींव रखी जायेगी –विजय धुर्रा 
सम्मेलन के पहले अधिवेशन समन्वय विजय धुर्रा ने कहा कि आज मध्यप्रदेश जैन समाज का पहला सम्मेलन होने जा रहा है सम्मेलन का कोई एजेंडा हमारे सामने नहीं आया हम सब परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के दिशा निर्देश मार्ग दर्शन को लेकर आगे बढ़ने जा रहे हैं जिस तरह से पूरे प्रदेश से प्रतिनिधि उमड़े है उससे ये तय हो गया आज का दिन मध्यप्रदेश जैन समाज के लिए ऐतिहासिक है और पहले ही सम्मेलन से प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय संगठन निकलेगा
सामाजिक चिंतन के साथ तीर्थो की सुरक्षा पर विचार हो ..
तीर्थ क्षेत्र के राष्ट्रीय मंत्री वीरेश सेठ ने कहा कि वर्षो से तीर्थ क्षेत्र कमेटी सम्मेद शिखर गिरनार की लड़ाई लड़ रही है इसके साथ सामाजिक चिंतन की आवश्यकता है पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिघई ने कहा कि मुनिपुगंव श्रीसुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में पहली बार पूरे प्रदेश की जैन समाज एक साथ बैठकर आपके आशीर्वाद की प्रतीक्षा कर रही है तहसीलदार मोहित जैन ने कहा कि आज हमें मन्दिरो की सम्पत्तियो को रजिस्टेड ट्रस्टो में रखने की आवश्यकता है पारस जैन उज्जैन ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनर्गल प्रलाप से समाज को वचाये जाना आवश्यक है
पूज्य श्री का मार्गदर्शन ही संगठन का आधार होगा-आई ए एस शोभित जैन …
सम्मेलन को संबोधित करते हुए आई ए एस शोभित जैन ने कहा कि परम पूज्य मुनि पुगंव श्रीसुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में हम सब बैठ कर कुछ करने जा रहे हैं पूज्य श्री का मार्गदर्शन ही संगठन का आधार होगा इस दौरान सम्मेलन संयोजक प्रमोद हिमासू अध्यक्ष राकेश वावा सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया प्रारंभ में संयोजक चक्रेश सिंघई ने कहा कि आज जो सागर में होने जा रहा उसकी हमने कल्पना नहीं की थी एक एक लकड़ी को तो कोई भी तोड सकता है लेकिन जव वहीं गड्ठा वन जाता है तो उसे कोई नहीं तोड़ सकता अमित पंडरिया ने कहा कि पंडाल में बेटी जनता आस लगाए बैठी है कि आज कुछ तो ऐसा होने वाला जिसका सभी को इंतजार था इस दौरान विधायक श्री शैलेन्द्र जैन पूर्व विधायक सुनील जैन पूर्व विधायक श्री मति सुधा जैन धर्म सभा में विशेष रूप से उपस्थित रहीं ‌वही कवि सौरव भंयकर ने अपनी कविताओं से श्रोताओं मंत्र मुग्ध कर दिया
संत आशीर्वाद ही दे सकते काम आपको करना है…
इस दौरान मुनि पुगंव श्री सुधा सागरजी महाराज ने कहा कि साधु के पास चिंतन मनन और सोच विचार मिलता है संत आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही दे सकते है काम आपको करना होगा
अपेक्षा तो पूरी कर देगें पर आप मेरी उम्मीद को पूरा करेंगे काम कार्यकर्ता,को करना होगा आशीर्वाद हमारा है तो कोई भी काम असंभव नहीं हे मुनि श्री ने समाज के उत्साह उमंग की प्रशंसा करते हुऐ कहा कि कल्पना से ज्यादा उत्साह को दोनो हाथो से आशीष हैं उन्होंने ने कहा संगठन की अत्याधिक आवश्यकता है जैन दर्शन मे भगवन काम करने वालो को होशला और साहस देते है जिनवाणी के मंत्र हमे और आपको सिद्ध करना है।
मैं आपके उत्साह से प्रसन्न हूं …
मुनि श्री ने कहा मैं आप के उत्साह को देखकर पूरी तरह समाज के साथ हूं मुनि श्री ने कहा संगठन मे शरीर के कोको नट अर्थात मस्तशक की समर्पण की जरूरत है संगठन मे सभी बराबर हो इस समेलन का लक्ष्य संगठन संस्कार संस्कृति साहित्य शिक्षा सेवा के साथ ही चिकित्सा साहित्य और संस्कृति को सुरक्षित करने की आवश्यकता है इस दौरान मध्यप्रदेश के सभी नगरों जिले से पधारे प्रतिनिधियों को पूज्य श्री ने दोनों हाथों से आशीर्वाद प्रादान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button