कुबेर की दिशा में रखें गुल्लक, घर में होगी धन की वर्षा

 बचपन में हम सब एक गुल्लक जरूर रखते थे. जिसमें सिक्के और छोटे नोट जमा किए जाते थे. समय के साथ यह छोटी-सी आदत बड़ी बचत में बदल जाती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में गुल्लक को रखने की दिशा और स्थान को भी महत्वपूर्ण माना गया है. सही दिशा में रखी गई गुल्लक न केवल बचत की आदत को मजबूत करती है, बल्कि घर में धन इजाफा करने में भी मदद करती है. इसलिए गुल्लक रखते समय कुछ खास वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है.

उत्तर दिशा में रखें गुल्लक
वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर दिशा को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि यह दिशा धन के देवता भगवान कुबेर की दिशा है. इसलिए अगर घर की गुल्लक, तिजोरी या पैसे रखने की कोई जगह उत्तर दिशा में रखी जाए तो यह आर्थिक प्रगति और धन संचय के लिए शुभ मानी जाती है. कई वास्तु विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि गुल्लक का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना बेहतर माना जाता है.

गुल्लक रखने का सही स्थान
गुल्लक को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां परिवार के सदस्य उसे आसानी से देख सकें. इससे पैसे बचाने की प्रेरणा मिलती रहती है. ध्यान रखें कि गुल्लक को हमेशा साफ और व्यवस्थित जगह पर रखा जाए. इसे घर के अंधेरे कोने, बिखरी हुई जगह या गंदगी के पास रखने से बचना चाहिए क्योंकि वास्तु में ऐसा करना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना जाता है.

आकर्षक गुल्लक से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा
कुछ लोग गुल्लक में पहली बार पैसा डालते समय भगवान को याद करते हैं या शुभ दिन जैसे शुक्रवार या किसी त्योहार के दिन इसकी शुरुआत करते हैं.  रंगीन या आकर्षक डिजाइन वाली गुल्लक घर के माहौल को भी सकारात्मक बनाती है. बच्चों के लिए कार्टून या क्रिएटिव डिजाइन वाली गुल्लक उन्हें बचत करने के लिए प्रेरित करती है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button