गैस संकट के बीच आस्था की जीत: चूल्हे पर बन रहा भंडारा …

सलैया घरौंदा से सुरेन्द्र मिश्रा …

भोपाल / जनकल्याण मेल/ श्री प्यारेलाल खंडेलवाल आवासीय परिसर, घरौंदा स्थित माता रानी मंदिर में चल रहे 9 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन आज रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य भंडारे के साथ किया जा रहा है। इस आयोजन में लगभग 2000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

भंडारे की तैयारियों के दौरान गैस सिलेंडरों की कमी ने कुछ समय के लिए आयोजन में बाधा उत्पन्न कर दी। आयोजन के लिए 3 से 4 सिलेंडरों की आवश्यकता थी, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो सके, जिससे समिति के सदस्य कुछ समय के लिए चिंतित हो उठे।

तुरंत लिया निर्णय, चूल्हे पर शुरू हुई तैयारी

हालांकि, समिति के सदस्यों ने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए जमीन पर अस्थायी भट्टी और चूल्हे तैयार किए। इसी बीच गौतम बंसल ने अपने घर का गैस सिलेंडर उपलब्ध कराकर भंडारे में सहयोग दिया, जिससे सब्जी बनाने का कार्य प्रारंभ हो सका।

🍛 पारंपरिक रसोई में बनेंगे स्वादिष्ट व्यंजन

इस भंडारे में कढ़ी, चावल, पूरी, हलवा, छोले-आलू की सब्जी सहित अन्य व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। शाम के समय हवन का आयोजन होगा, जिसके बाद माता रानी को भोग लगाया जाएगा। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी प्रेमपूर्वक बैठाकर वितरित की जाएगी।

🌿 परंपरा और स्वास्थ्य का संगम

समिति के अध्यक्ष भगत जाट ने बताया कि भले ही प्रारंभ में कुछ कठिनाइयाँ आईं, लेकिन माता रानी की कृपा और आशीर्वाद से भंडारा पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जहां कई स्थानों पर सिलेंडर की कमी के कारण भंडारे प्रभावित हुए हैं, वहीं यहां पारंपरिक ‘भट्टी/रसोई’ पद्धति से भोजन तैयार किया जा रहा है, जो स्वास्थ्यवर्धक भी है।

🤝 सेवा में जुटे श्रद्धालु

इस अवसर पर भगत राम जाट, एडवोकेट विनोद ठाकुर, भगवत राजपूत, विश्वनाथ धोटे, कमलेश राय, आनंद राय, गौतम बंसल, राजेन्द्र वर्मा, धर्मेन्द्र पारिख, मुकेश चाकलेट, उमेश जी, श्रीमती सरस्वती राय, मोना पारिख, सुगंधा पिटारे सहित अनेक श्रद्धालु भंडारे की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button