देवलिया स्मृति व्याख्यान 14 मार्च को …देवलिया पत्रकारिता सम्मान से अलंकृत होगी दीप्ति चौरसिया

भोपाल [जनकल्याण मेल ]

राज्य स्तरीय भुवनभूषण देवलिया पत्रकारिता सम्मान अलंकरण समारोह और व्याख्यान शनिवार, 14 मार्च को माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय शोध संस्थान में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा। समारोह की मुख्य अतिथि भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय होंगीं। व्याख्यान का विषय है- पत्रकारिता में महिलाओं की चुनौतियाँ’। मुख्य वक्ता होंगी देश की जानी मानी पत्रकार दैनिक हिन्दुस्तान की सलाहकार सम्पादक एवं पत्रिका नंदन की सम्पादक जयंती रंगनाथन (नई दिल्ली) समारोह की अध्यक्षता निराला सृजन पीठ की निदेशक डाॅ. साधना बलवटे करेंगी। सम्मान से वरिष्ठ पत्रकार दीप्ति चौरसिया को अलंकृत किया जाएगा। भुवनभूषण देवलिया स्मृति व्याख्यानमाला आयोजन समिति द्वारा बताया गया है कि ये 15 वां वार्षिक आयोजन है जिसमें राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार लेखक भी शामिल हो रहे हैं। इस वर्ष का आयोजन नारी सशक्तिकरण को समर्पित है। मंच पर मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता, अध्यक्षता, सम्मानित पत्रकार, विषय प्रवर्तक, मंच संचालन महिलाएँ ही करेंगी।

व्याख्यान मौजूदा समय के सर्वाधिक चर्चित मुद्दे या पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण विषय पर केन्द्रित होता है। इस अवसर समिति राज्य स्तरीय भुवनभूषण देवलिया पत्रकारिता सम्मान अलंकरण में सम्मान स्वरूप 11 हजार रूपए एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान करती है। पत्रकारों का यह आयोजन पत्रकारों और पत्रकारिता के लिए मंच प्रदान करता है। इसमें पत्रकारिता के अलावा सामाजिक चेतना से जुड़े लोग शामिल होते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button